कोरोना वायरस : झारखण्ड में 25 मई तक 378 संक्रमित

राँची : झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तेज होने लगी है। पिछले 6 दिन में औसतन रोज 24.3 नए केस मिल रहे हैं। रविवार को भी राज्य में 27 नए संक्रमित मिले। आज सोमवार 25 मई दोपहर तक एक कोरोना मरीज रामगढ में मिला है। इसके साथ ही झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 378 हो गई है। खास बात ये है कि रविवार को मिले मरीजों में 4 पाकुड़ जिले के हैं। यानी अब राज्य के 22 जिले संक्रमित हैं, सिर्फ खूंटी और साहेबगंज जिले में ही अब तक कोई केस नहीं मिला है। रविवार को मिले संक्रमित मरीजों में चार हजारीबाग, चार पूर्वी सिंहभूम, चार पाकुड़, तीन धनबाद, तीन पश्चिमी सिंहभूम, तीन गढ़वा, तीन रामगढ़ और दो कोडरमा के शामिल हैं।

22 जिलों में पहुंचा कोरोनावायरस का संक्रमण

रांचीजिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 116 केस सामने आए हैं। रविवार को बुंडू के एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कुल संक्रमित मरीजों में से 95 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। तीन की मौत हुई है। अब यहां सिर्फ 18 एक्टिव केस हैं। 13 मई के बाद से हिंदपीढ़ी इलाके में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिलना सुखद संकेत रहा है। यहां कुल 69 मरीजों में से 65 ठीक होकर वापस अपने घर लौट गए हैं। अब सिर्फ चार एक्टिव केस ही हैं।

बोकारोजिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 15 केस सामने आए हैं। नए पांच मरीजों में सभी प्रवासी हैं। पहले 10 मामलों में से 9 स्वस्थ हो चुके हैं व एक मरीज की मौत हो चुकी है।

धनबादकोरोना संक्रमण के तीन नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इनमें दो मरीज पहले ही स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जबकि, आठ मरीज कोविड-19 हॉस्पिटल में इलाजरत हैं।

पूर्वी सिंहभूमजिले में रविवार को चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। इसमें एक जैप का जवान है, जो आरा (बिहार) से अपनी पत्नी को लेकर लौटा था। उसकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, कोरोना संक्रमित एक युवती महाराष्ट्र से आई है। जबकि तीसरा व्यक्ति कोलकाता से आया है। चौथे मरीज की डिटेल खंगाली जा रही है। चार नए मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है।

पश्चिमी सिंहभूमजिले के चाईबासा में अब तक सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना की पुष्टि होने पर मरीज को चाईबासा के डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर स्थित क्वारैंटाइन सेंटर से चक्रधरपुर में बनाये गये कोविड 19 अस्पताल ले जाया गया है।

सरायकेला खरसावांजिले में चार कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिले में भी प्रवासी मजदूर के माध्यम से कोरोना की इंट्री हुई है। सभी मरीजों को सरायकेला जिले के दुगनी में क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है।

गढ़वाजिले में अब तक 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रविवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। कुल मरीजों में 47 एक्टिव मरीज हैं। तीन मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।

गुमलाजिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को सात नए मरीज मिले हैं। सभी नए मरीज प्रवासी मजदूर हैं। सातों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। साथ ही मरीज के कॉन्टैक्ट में आए स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

लोहरदगाजिले में अब तक दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों प्रवासी मजदूर हैं। दोनों के लौटने के बाद उन्हें क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड-19 सेंटर में रखा गया है।

सिमडेगाजिले में कोरोना के कुल सात पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। शनिवार को यहां चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक माह पहले मिले 2 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं।

लातेहारजिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार है। चारों मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री दूसरे राज्यों से जुड़ी है। चारों मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया है।

गिरिडीहजिले में 17 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक जिले में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, सभी मुंबई या सूरत से आए थे। फिलहाल, जिले में 15 एक्टिव केस हैं।

कोडरमा: जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। रविवार को दो नए संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शनिवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से मरकच्चो के एक मरीज की मौत गत 21 मई को ही आइसोलेशन वार्ड में हो गई थी। यह मरीज मुंबई से ट्रक से मरकच्चो पहुंचा था। इसके बाद वह करीब सात दिनों तक मरकच्चो के क्वारैंइन सेंटर में रहा था। यहां से बाद में वह दो दिनों तक अपने घर में रहा था।

हजारीबागजिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जिसमें तीन मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को यहां चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में फिलहाल 41 केस एक्टिव हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया है।

रामगढ़: जिले में अब तक नौ संक्रमित व्यक्ति के मिले हैं। रविवार को यहां तीन नए कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रसाशन और मेडिकल टीम पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है। गांव-गांव में सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावे मेडिकल की टीम क्वारैंटाइन में रहने वाले संदिग्धों की सैंपल भी ले रही है।

चतराजिले में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मरीज को कोविड-19 सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कोरोनावायरस मरीज मिलने के बाद जिला ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में आ गया है।

पाकुड़: चारों नए मरीज शुक्रवार को सूरत से लौटे हैं। जांच के दौरान चारों को संदिग्ध पाया गया था जिसके बाद उन्हें क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लिट्टीपाड़ा के रिंची हॉस्पिटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

देवघरजिले में अब तक कोरोना के पांच केस आ चुके हैं। इनमें सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं एक मरीज को इलाज के लिए मां ललिता कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

दुमकादुमका कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में 5 मई को दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों सरैयाहाट के रहने वाले थे। ये एक मई को गुड़गांव से लौटे थे। दोनों को जल्द हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

गोड्डाजिले में अब तक एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मरीज के स्वस्थ्य हो जाने के बाद अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई है। जिले में अब एक भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं है।

जामताड़ाजिले के दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को सोमवार को उदलबनी स्थित कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पलामूजिले में कोरोना के अब तक 15 केस मिले हैं। इनमें से सभी स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

राज्य में कुल 378 संक्रमितरांची के 116, गढ़वा के 50, बोकारो के 15, पलामू के 15, हजारीबाग के 45, धनबाद के 10, गिरिडीह के 16, सिमडेगा के 07, देवघर के 05, जामताड़ा के 02, दुमका के 02, कोडरमा के 28, गोड्डा के 01, पूर्वी सिंहभूम के 24, पश्चिमी सिंहभूम के 07, लातेहार के 04, रामगढ़ के 09, गुमला 10, लोहरदगा के 02, सरायकेला के 04, चतरा के 01 और पाकुड़ में 04 मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राज्य में अब तक 5 की मौतरांची में तीन, जबकि बोकारो व कोडरमा में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।
राज्य में स्वस्थ्य हुए 136 मरीजरांची में 90, बोकारो में 09, पलामू में 15, धनबाद में 2, हजारीबाग में 3, देवघर में 5, गिरिडीह में 2, जामताड़ा में 2, सिमडेगा में 2, गढ़वा में 2, दुमका में 2, गोड्डा में एक मरीज स्वस्थ हो चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *