कोरोना से बचाव को लेकर जनजागरण

अमर-कुमुद चैरिटेबल ट्रस्ट रांची ने की जरूरतमंदों को मदद करने की अपील

रांची : अमर-कुमुद चैरिटेबल ट्रस्ट रांची की ओर से 23 अप्रैल को  अनगड़ा प्रखंड के हेंसल, नयाटोली, कठरटोली और तुरूप गांव में वैश्विक महामारी (covid-19) से बचाव हेतु जनजागरण अभियान चलाया गया। ट्रस्ट की ओर से रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा०अमर कुमार चौधरी और रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा०कुमुद कला मेहता उपस्थित हुए। इस जनजागरण में समाज सेवी रामपोदो महतो भी शामिल रहे। रजिस्ट्रार डा० चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश गांवों का देश है और इसका दिल गांव में वास करता है। देश के अन्नदाता भी यहीं रहते हैं इसलिए गांव स्वस्थ रहेगा तभी देश स्वस्थ रहेगा। किंतु कोरोना महामारी गांव हो या शहर, अमीर हो या गरीब चाहे जिस धर्म या जाति का हो नहीं पहचानता, इससे सतर्क रहना ही बचाव है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि देश हमें सम्मान और सुरक्षा देती है। इसके बदले हमें भी देश को इस मुश्किल घड़ी में मजदूरी और खेती से पसीने की कमाई का छोटा हिस्सा देश को समर्पित करें, जितना हो सके 10 रु० 20रु० की राशि इकठ्ठा करके PM/CM राहत कोष में जमा करके ..अपने गांव की मान और देश की शान बढ़ाएं।

डा०कुमुद कला मेहता ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम महिलाएं बच्चों के साथ घर में ही सिमट कर रहने को मजबूर हैं किंतु हमें डरने की जरूरत नहीं है… करोना वाइरस को डराना है। बच्चों को विशेष ध्यान देना है, क्योंकि स्कुल-कालेज बंद है, इनकी पढ़ाई-लिखाई की ख्याल भी हमें रखना है। यदि ऑनलाइन स्टडी संभव ना हो तो बच्चों को घर में ही पुरानी किताबों को पढ़ने, लिखने पेंटिंग करने या परियोजना कार्य, रुटिन बनाकर रोज कराते रहें, जिससे कि उनका लगाव पढ़ाई पर बना रहे। समाज सेवी रामपोदो महतो ने कहा गांव में सभी को भाईचारा और सौहार्द्र बना के रहना है, अफवाह से बचना है, सब मिलकर कोरोना को भगाना है। नवजवानों से अपील करते हुए कहा कि लोकडाउन-2 मे कुछ लोग समूह बनाकर जुआ खेलने और शराब पीने का काम करते हैं जो सरकार के नियमों की अवहेलना है।

जनजागरण अभियान के संयोजक सखीचंद महतो, विष्णु  महतो, ब्रजेश कुमार महतो, मो०मुस्ताफा अंसारी, पूर्व मुखिया हाजी शमशुद्दीन, बलराम महतो, हरिलाल महतो, कामेश्वर महतो, मोती लाल महतो, धनेश्वर महतो, जितराम महतो, किरण देवी, कमला देवी, सुनिता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभी ग्रामवासी एक सुर में कहा कि यथा संभव राशि जमा करके राहत कोष में जमा जरूर करेंगे।
जरुरत मंदों के बीच मास्क और साबून बांटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *