झारखंड-कर्नाटक में भूकंप के झटके

Indian Mind Desk/राँची : 05 जून को पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है और भारत के दो राज्य झारखण्ड और कर्नाटक में भूूूकंप के झटके महसूूस किये गए। शुक्रवार 5 जून 2020 की सुबह भूकंप होने का झटका महसूस किया गया। भूकंप  के कंपन से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन फिर भी लोगों के बीच दहशत देखने को मिली।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। सेंटर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6.55 बजे जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, शहर में किसी भी तरीके के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

कर्नाटक का हम्पी शहर भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि सुबह 6.55 बजे हम्पी में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *