झारखंड में 24 मई को मिले 20 नए कोरोना पॉजिटिव, =370

रांची : झारखंड में रविवार 24 मई को 20 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अब झारखण्ड में 370 कोरोना पॉजिटिव के मामले हो गये हैं। नये मरीजों में जमशेदपुर व हजारीबाग से 4-4 लोग, गढ़वा से 3, चक्रधरपुर से 3, रामगढ़ से 3, कोडरमा से 2, व रांची से 1 व्यक्ति हैं। रांची का मरीज बुंडू का रहने वाला है। जमशेदपुर में मिले मरीजों में 1 सिदगोड़ा क्षेत्र का है और दो बारीडीह के हैं। बारीडीह के दोनों कोरोना मरीज होम क्वारेंटाइन थे, ये कोलकाता से आये थे, जबकि सिदगोड़ा में पाया गया कोरोना पॉजिटिव मरीज बिहार से आया था और सिदगोड़ा के ही एक इस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन में था।

सभी मरीजों की संपर्क हिस्ट्री की जांच की रही है। फिलहाल सभी मरीजों को जमशेदपुर के टीएमएच में शिफ्ट कर दिया गया है।
इसके पहले शनिवार को 20 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें कोडरमा के 11, सिमडेगा के 4, जमशेदपुर के 3 और रांची के 2 लोग हैं।

कोडरमा के जिन 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उनमें से एक की गुरुवार को मौत हो चुकी है। उसका शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है। 32 साल का वह व्यक्ति मरकच्चो ब्लॉक के जामू का निवासी था और दिल्ली से लौटा था. लौटने के बाद उसका सैंपल लिया गया था। मौत के बाद रिपोर्ट आयी।

यह झारखंड में कोरोना मरीजों की मौत का चौथा मामला है. चार में से तीन की मौत कोरोना पॉजिटिव रहते हुई है जबकि एक की मौत रिपोर्ट के निगेटिव आ जाने के बाद हुई थी।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में 136 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। 4 की मौत हुई है. 210 केस अभी एक्टिव हैं जिनमें सर्वाधिक 44 मरीज गढ़वा में हैं. इसके हजारीबाग में 38, कोडरमा में 25, जमशेदपुर में 20 और रांची में 21 ऐक्टिव केस हैं।

दुनिया भर में कोरोना के आंकड़े

अबतक दुनिया भर में कोरोना से 52,70,244 लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं इस वायरस अबतक दुनिया भर में 3 लाख 40 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में कोरोना वायरस

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (corona virus) से 1,127 मौतें हुईं हैं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 97,048 हो चुका है।

भारत में कोरोना के आंकड़े

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona virus) के 6,767 मामले सामने आए हैं और 147 नई मौतों के साथ देश में कोरोना मामलों में सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली. देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है, जिसमें 73,560 सक्रिय मामले, 54,440 ठीक हो चुके मामले और 3,867 मौतें शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *