झारखण्ड में 227, किस जिले में कितना कोरोना मरीज

रांची : झारखंड में सोमवार 18 मई को कोरोना के 4 नये मामले सामने आये हैं। इसमें धनबाद 01, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि हुई है। अब झारखंड में संक्रमितों की संख्या 226 हो गयी है। इससे पहले रविवार को राज्य में 5 जिलों से 6 कोरोना पॉजिटव मरीज मिले थे। इनमें रामगढ़ से 2, रांची, लोहरदगा, देवघर, और हजारीबाग से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी।

झारखण्ड में कोरोना अपडेट्स

रांचीजिले में अब तक 105 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 83 लोग यानी 80 फीसदी मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इनमें से कई लोगों ने 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड भी पूरा कर लिया है। मरीजों के स्वस्थ होने के मामलों में सूरत, जोधपुर, भोपाल और कोलकाता जैसे शहर रांची से पीछे हैं। रांची जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट अगर ऐसा ही रहा तो जल्दी ही रांची रेड जोन से बाहर आ सकता है। शनिवार को रांची के 11 और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए।

बोकारो: बोकारो में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 10 मामले सामने आए हैं। इसमें 9 का इलाज बीजीएच के आइसोलेशन वार्ड में हुआ था। बोकारो जेनरल अस्पताल के न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट को कोरोना टेस्ट के लिए तैयार कर दिया गया है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो बीजीएच में 20 दिनों बाद कोरोना टेस्ट संभव हो सकेगा।

धनबाद: जिले में अब तक 06 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से दो ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं तीन का इलाज जारी है। मुंबई से लौटे मां-बेटे की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 7 दिन पूरे होने पर शनिवार को दोनों का स्वाब जांच के लिए लिया गया था। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर यूके ओझा ने रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। 18 मई को गोमो में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

हजारीबाग: सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. रविवार को एक और व्यक्ति कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। 30 वर्षीय कोरोना संक्रमित हजारीबाग सदर प्रखंड के गुरहेत गांव का रहने वाला है। वह 11 मई को मुंबई से लौटा था। उसी दिन उसे बड़कागांव आईटीआई में क्वारैंटाइन किया गया था। 13 मई को सैंपल रांची भेजा गया था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही हजारीबाग जिले में संक्रमितों की संख्या 26हो गई है। इसमें 23संक्रमित एक्टिव हैं। 3 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

पूर्वी सिंहभूम: जिले में कोरोना मरीजों की संख्या चार है। कोलकाता से 12 मई को आए चाकुलिया के दो कोरोना मरीजों में से एक के सैंपल की शनिवार को दोबारा जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उसे टीएमएच के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एमजीएम के वायरोलॉजी लैब में रविवार को रिकॉर्ड 555 सैंपल की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसमें कोल्हान सहित राज्य के दूसरे जिलों के सैंपल शामिल हैं। इस बीच पूर्वी सिंहभूम जिले से रविवार को कुल 163 लोगों का सैंपल लेकर एमजीएम भेजा गया। इस तरह जिले से अबतक कुल 5010 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इसमें चार को छोड़कर 4595 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी सैंपल की जांच चल रही है।

कोडरमा: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह है। रविवार को बाहर से आए मजदूरो के स्क्रीनिंग के दौरान कुल 743 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं जांच के दौरान 109 कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाए जाने को लेकर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे गए। नोडल पदाधिकारी डा. अभय भूषण ने बताया कि अब तक कुल एक हजार लोगों के सैंपल कलेक्शन किए गए है। इनमें 593 लोगों के रिपोर्ट निगेटिव व 6 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए है। पॉजिटिव पाए गए एक मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया है। जबकि 401 लोगों के सैंपल रिपोर्ट पेडिंग है।

यह तस्वीर जमशेदपुर के मुख्य सड़क की। सोमवार को लॉकडाउन फेज-4 के पहले दिन सड़क पर सुबह लोगों की आवाजाही दिखी। लेकिन 11 बजे के बाद सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया।

गढ़वाजिले में वर्तमान समय में कुल 28 कोरोना के मामले हैं। इसमें तीन मरीजों का जांच रिपोर्ट पूरी तरह से निगेटिव आने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। जबकि 25 मरीज अभी भी कोविड सेंटर में इलाज करा रहे हैं।

सिमडेगाजिले में पिछले 23 दिनों में कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। यहां के दोनों कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब जिले के ऑरेंज जोन से बाहर निकल ग्रीन जोन में बदलने की उम्मीद बढ़ गई है। जिले में अब तक 1180 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, इसमें से 628 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। होम क्वारैंटाइन में लोगों की संख्या 1924 है। सरकारी क्वारैंटाइन में भी 591 लोग रखे गए हैं। कुल 540 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है।

पलामूपलामू जिले में कोरोना के अब तक 15 केस मिले हैं। इनमें से तीन ठीक हो चुके हैं। एक्टिव 12 कोरोना संक्रमितों का इलाज कोविड-19 सेंटर में चल रहा है।

गिरिडीहअब तक जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक जिले में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी मुंबई या सूरत से आए थे। जिले में अब तक 975 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, इनमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 594 रिपोर्ट निगेटिव आई है, अन्य रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 96 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर जबकि 16368 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

देवघरजिले के मोहनपुर प्रखंड में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीज बीते 4 मई को सूरत से बोलेरो से 7 लोगों के साथ घर पहुंचा था। शुरुआत में गांव के ही स्कूल में उसे क्वारैंटाइन में रखा गया था। बाद में मोहनपुर प्रखंड में क्वारैंटाइन सेंटर में उसे रखा गया था। यहीं से उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को संक्रमित मरीज को मां ललिता कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। नया मरीज के मिलने के बाद जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के पांच मामले आ चुके हैं। नए मरीज की कॉन्टेक्ट डिटेल और ट्रैवल हिस्ट्री अब तक सामने नहीं आ पायी है। इससे पूर्व जिले के चार संक्रमित ठीक होने के बाद घर लौट चुके हैं।

दुमकादुमका भी कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में 5 मई को दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों सरैयाहाट के रहने वाले थे। ये एक मई को गुड़गांव से लौटे थे। दोनों को जल्द हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।

लोहरदगा: जिले में कोलकाता से लौटा 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जानकारी के अनुसार वह 12 मई को लौटा था। इसे सिस्टम क्वारैंटाइन में रखते हुए ब्लड सैंपल भेजी गई थी। इस दौरान वह अपने गांव नहीं गया था। जो सबसे बड़ी राहत की बात है। स्क्रीनिंग के बाद से ही क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहा था। वह पिछले कई वर्षों से कोलकाता में रह रहा था। अभी लॉकडाउन के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों के साथ लौटा था।

रामगढ़जिले में भी कोरोना की इंट्री हो गई। मांडू और पतरातू के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मांडू निवासी 42 साल के व्यक्ति 13 मई को ठाणे से और पतरातू के चैनगड्‌डा में रहनेवाला 22 साल का युवक मुंबई से 14 मई को रामगढ़ लौटा था। दोनों को क्वारैंटाइन कर सैंपल जांच के लिए रांची भेजा गया था। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

यह तस्वीर जमशेदपुर के सोनारी इलाके की। सोमवार को महिला प्रधानमंत्री जन धन खाते से जुड़े काम के लिए बैंक के बाहर पहुंची। सुबह नौ बजे से ही यहां महिलाओं ने लाइन लगाना शुरू कर दिया था।

राज्य में कुल 227 संक्रमितरांची के 105, गढ़वा के 28, बोकारो के 10, पलामू के 15, हजारीबाग के 26, धनबाद के 6, गिरिडीह के 11, सिमडेगा के 02, देवघर के 05, जामताड़ा के 02, दुमका के 02, कोडरमा के 05, गोड्डा के एक, पूर्वी सिंहभूम के 04, लातेहार के 01, रामगढ़ के 02 और लोहरदगा के 01, चाईबासा 01, जमशेदपुर 01 मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में अब तक 4 की मौतरांची में तीन जबकि बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है।

राज्य में स्वस्थ्य हुए 113 मरीजरांची में 83, बोकारो में 09, पलामू में 3, धनबाद में 2, हजारीबाग में 3, देवघर में 4, गिरिडीह में 2, सिमडेगा में 2, गढ़वा में 2, दुमका में 2 जबकि राज्य के अन्य जिलों से संक्रमित मरीजों में 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *