दूरदर्शन झारखण्ड में पढ़ाई करेंगे सरकारी स्कूल के विद्यार्थी

रांची : दूरदर्शन झारखण्ड में अब राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ाई करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा परियोजना परिषद और दूरदर्शन झारखंड के बीच समझौता किया गया है। इसके तहत 11 मई से सप्ताह में पांच दिन तीन घंटे टीवी पर पढ़ाई होगी। कक्षा एक से लेकर बारह तक के बच्चे दूरदर्शन के माध्यम से सुबह दस से बारह और दोपहर एक से दो के बीच डिजिटल कंटेंट के माध्यम से पढ़ाई होगी। इस बात की जानकारी डीडी झारखंड के कार्यक्रम प्रमुख सुबोध कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भारत का लोक प्रसारक होने का दायित्व निभाते हुए दूरदर्शन ने झारखंड सरकार के साथ मिलकर टेलीविजन क्लास चलाने का फैसला लिया है। इससे कोविड-19 की वजह से स्कूलों से दूर बच्चों को पठन पाठन से जोड़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य शैक्षणिक परियोजना परिषद से डिजिटल कंटेंट प्राप्त हुआ है। जिसका प्रसारण होना है।  दूरदर्शन पर प्रसारित इस पाठशाला का लाभ बच्चों को जरूर होगा। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे इसका लाभ उठायेंगे, जहां अभी भी दूरदर्शन का चलन है। प्रसारण का समय बच्चों को ध्यान में रखकर तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *