बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह व डुमरी विधानसभा में 16 दिसम्बर को चुनाव

– पांचों विधानसभा में वोटरों की संख्या 14 लाख 18 हजार 192

— महिला-पुरुष मतदाताओं के अलावा 24 अन्य मतदाता भी हैं शामिल

— गांडेय विधानसभा में शाम पांच बजे तक डाले जाएंगे वोट

गिरिडीह : गिरिडीह जिलान्तर्गत बगोदर (29), जमुआ (30), गांडेय (31), गिरिडीह (32) व डुमरी (33) विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 22 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी की। श्री सिन्हा ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। संवीक्षा 30 नवंबर को की जाएगी। नाम वापसी की तिथि दो दिसम्बर है। मतदान 16 दिसम्बर को होगा। मतदान का समय 7 बजे से 3 बजे तक है। सिर्फ गांडेय विधानसभा में शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। इस विधानसभा में बूथ एप्प का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाताओं से टोकन के आधार पर बोटिंग कराई जाएगी। मतगणना 23 दिसम्बर को होगी।
बगोदर विधानसभा चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी बगोदर अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल, जमुआ के निर्वाची पदाधिकारी गिरिडीह अपर समाहर्ता राकेश कुमार दुबे, गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी गिरिडीह के आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार मंडल, गिरिडीह के निर्वाची पदाधिकारी गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश प्रजापति एवं डुमरी के निर्वाची पदाधिकारी डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू हैं।
बगोदर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 319811 है, जिसमें पुरुष 166591, महिला 153215 व अन्य 5 है। जमुआ विधानसभा में 292479 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 154904, महिला 137574 व अन्य 1 है। गांडेय विधानसभा में 268851 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 140599, महिला 125968 व अन्य 6 है। गिरिडीह विधानसभा में 264575 है, जिसमें पुरुष 138598, महिला 125968 व अन्य 9 है। डुमरी विधानसभा में 272476 है, जिसमें पुरुष 142178, महिला 130295 व अन्य 3 है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसी के अलावा पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा, अपर समाहर्ता राकेश कुमार दुबे, गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश प्रजापति, जनसम्पर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा के साथ विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *