गोमिया आजसू में फूट के आसार, विधायक प्रतिनिधि पद का मामला

रांची : झारखण्ड राज्य के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी के दो खेमे में बंटने के आसार दिख रहे हैं। इस पर आजसू पार्टी के आला पदाधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। क्योंकि, किसी भी पार्टी में या संगठन में कोई कई वर्षों से समर्पित भावना से काम करता है तो पार्टी को भी पार्टी के हित में देखते हुए कोई निर्णय करना चाहिये। भीतरखाने सूचना मिल रही है कि आजसू विधायक डॉ. लंबोदर महतो से कुछ लोग नाराज चल रहे हैं। नाराजगी का कारण विधायक प्रतिनिधि का पद है। यहां विधायक प्रतिनिधि के पद को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पार्टी के लिए समर्पित सदस्य की जगह एक ऐसे कार्यकर्ता को जगह दी गई है, जो शुद्ध रूप से ठेकेदार माना जाता है। इसका खुलासा विधायक डॉ. महतो के खासम खास ने किया है।

गौरतलब है कि काफी मशक्कत के बाद पहली बार वर्ष 2019 में गोमियां विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के पहला विधायक बनने का गौरव डॉ लम्बोदर महतो को मिला। तब से यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा था। अंदर खाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक मुखिया के रिश्तेदार को मुखिया के दबाव में आकर विधायक ने खास जगह दे दी।विधायक के इस निर्णय की खबर पाते ही पार्टी के वैसे कार्यकर्ताओं व कई दशकों से समर्पित पार्टी पदाधिकारियों में रोष देखा जा रहा है। ऐसे में गोमियां क्षेत्र में आजसू पार्टी बिखराव की ओर बढ़ने लगा है। यदि समय रहते पार्टी के उच्च पदाधिकारी मामले की गंभीरता को समझ सुलझाने की पहल नहीं करती है तो आजसू पार्टी का टूटना यहाँ तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *