वोट डालने जाना है अपना फ़र्ज़ निभाना है

गिरिडीह : आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2019 के सफल संचालन हेतु गिरिडीह जिले में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान महादान का संदेश दिया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों ने नारे लगाए और अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु क्षेत्र के लोगों को प्रेरित किए। साथ ही बैनर एवं पोस्टर हाथ में लिए लोगों को मतदान के महत्व का संदेश बतलाया गया। मतदाता जागरूकता हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी गई। कोई भी शिकायत, सुझाव के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्कूली बच्चों को वोट के महत्व की जानकारी दी गई।

विभिन्न विद्यालयों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया गया कि आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 में एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित ना रहने पाए। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी अपने मताधिकार का उपयोग करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु वोट देना जरूरी है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों ने हाथ में पोस्टर लिए एवं नारे के साथ मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *