सखी दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

गिरिडीह : स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 07 दिसम्बर को डुमरी प्रखण्ड में विधानसभा चुनाव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम मतदान जागरुकता रंगोली, मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान, प्रश्नोत्तरी, कार्ड बोर्ड, जन्मदिन पर मतदान का आग्रह, मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान डुमरी के सभी लोगो ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस कार्यक्रम में महिलाओं को चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर के सभी जेएसएलपीएस महिलाओं के द्वारा आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान करने की अपील की गई। हर एक वोट कीमती है। सभी ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *