Friday, March 6, 2026
न्यूज़

दिल्ली में लाल किला के पास कार में धमाका, 11 की मौत, देश में अलर्ट

नई दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किला के पास धीमी गति से चल रही एक कार में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में कई अन्य गाड़ियां भी आ गई। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मरने की सूचना मिल रही है। कई लोग घायल भी हैं। घायलों को लोक नायक अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अफरा-तफरी के बीच सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना के बाद दिल्ली, मुंबई सहित देश भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


प्रत्यक्षदर्शी बता रहे थे कि धमाका इतना तेज था कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों की खिड़कियां और दरवाजें भी क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया गया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि चार किलोमीटर तक धमाके की गूंज सुनाई थी। विस्फोट की चपेट में पास से गुजरने वाली छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए तो 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।


दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने मीडिया को बताया है कि लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के नज़दीक रेड लाइट पर शाम 6.52 बजे एक स्लो मूविंग व्हीकल रुका था, जिसमें धमाका हुआ है और उस समय गाड़ी में पैसेंजर भी थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आतंकवाद निरोधक दस्ता व नेशनल सिक्योरीटी गार्ड (एनएसजी) की टीम मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *