12 मई को मिले 11, झारखण्ड में कोरोना के 173 मरीज
#Corona_update
रांची : 12 मई को गिरिडीह जिले केे जमुआ व गांडेय प्रखंड में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद रांची में एक, हजारीबाग में 6 व पूर्वी सिंहभूम में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। आज 11 कोरोना के मरीज पॉजिटिव मिले। अभी कई सैम्पल की जांच हो रही है। देर रात अन्य रिपोर्ट भी आने की आशंका है। इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 173 हो गयी है।