21 मई को मिले 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड में संख्या हो गयी 308

रांची : झारखण्ड राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, जिसमें 5 बोकारो, 7 रांची, 2 कोडरमा, 1 जमशेदपुर और 1 ओरमांझी और 2 सरायकेला शामिल है। राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर 308 हो गया है। देर रात धनबाद के पीएमसीएच से जारी रिपोर्ट आने के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है। बोकारो के 5 नए मरीज में 3 सेक्टर 11 का है, जबकि, अन्य दूसरी जगह का है।

गिरिडीह में भी बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या : इधर, गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में एक ही दिन तीन कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताते चलें कि बुधवार देर रात की गई पुष्टि के बाद गुरुवार सुबह तीनों को आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया है इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू करते हुए प्रचार प्रसार के बाद बेरिकेटिंग कर दी गयी है।

पदाधिकारियों के निर्देश के बाद कुम्हरलालो पंचायत भवन सहित  कोरीटोला स्कूल सेनेटाइज कर  सील कर कर दिया गया है। उसके बाद कबरिया बेड़ा स्कूल को सेनिटाइज कर बेरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। वहीं एक कोरोना मरीज के घर को भो सेनेटाइज किया गया।

तीन मरीजो में दो कुम्हरलालो व एक कबरिया बेड़ा गांव के हैं। तीनो 13 मई को मुम्बई से लौटे हैं। पांच दिन पूर्व 20 व्यक्तियों का सैम्पल जांच को ले लिया गया था जिनमे जो जांच हो पाई है उनमें इन तीनो का नाम शामिल है। क्षेत्र में देर रात से ही इस घटना की जानकारी जंगल मे आग की तरह फैल गयी थी लेकिन पीड़ितों को नही बताया गया था। इनके साथ जो प्रवाशी मजदूर मुंबई से लौटे है तथा इनलोगों के संपर्क में आये हैं उन्हें भी क्वारन्टीन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

क्षेत्र में शांति कायम रहे और एहतियात बरती जाय इसके लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा, सिविल सर्जन अवधेश प्रसाद सिन्हा, एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ नीरज सिंह, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा आदि पहुंच चुके थे। क्वारन्टीन सेंटर व पंचायत भवन को सील किया गया है। कुम्हरलालो पंचायत समेत 7 किलोमीटर के दायरे वालो गांव में धारा 144 लगा दी गयी है।। उसी तरह सारी प्रक्रिया कबारिया बेड़ा गांव में भी की गई है। सारी गतिविधियां संचालित करने के लिए कई दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *