Friday, March 6, 2026
झारखंडन्यूज़

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के 21 संरक्षक एवं 122 बनाए गए पदाधिकारी

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बनाए गए संरक्षक

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी ने पुराना विधानसभा सभागार रांची में शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह के साथ प्रदेश के संरक्षक एवं पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे। मंत्री श्री सोनू को झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का संरक्षक बनाया गया है। मंत्री सह संरक्षक श्री सोनू के हाथों जेपीएससी में सफल अभ्यर्थी गिरिडीह बिरनी के राहुल विश्वकर्मा, विष्णुगढ़ के रंजीत कुमार राणा, बाघमारा की स्वीटी सुमन, डीएसपी के पद पर प्रोन्नति पाए रूपेंद्र राणा एवं 59 बार रक्तदान करने वाले पप्पू कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं शील्ड प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इधर, प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा की अध्यक्षता में जारी सूची में मनोनीत सम्मानित पदाधिकारियों को प्रदेश, जिला एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी है।
नीचे पदाधिकारियों की सूची पढ़े।

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी में गिरिडीह के दस पदाधिकारी शामिल

गिरिडीह जिला के विश्वकर्मा समाज के दस लोगों को प्रदेश कमेटी में शामिल किया गया है। झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, भुनेश्वर राणा एवं कंठी विश्वकर्मा को संरक्षक बनाया गया। बिनोद राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष, देवनाथ राणा को महासचिव, सुनील भूषण व राधेश्याम विश्वकर्मा को प्रदेश सचिव, दिनेश राणा व दुर्गा राणा को संयुक्त सचिव एवं गौतम सागर राणा को संगठन सचिव बनाया गया है। प्रदेश कमेटी में शामिल होने वाले सभी संरक्षकों एवं पदाधिकारियों को विश्वकर्मा समाज के गिरिडीह जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *