महाराष्ट्र से आये 1938 प्रवासियों का गिरिडीह जिला प्रशासन ने किया स्वागत 

— मजदूरों/व्यक्तियों का बगोदर-सरिया, हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

– बाहर से आये सभी श्रमिकों का थर्मल स्कैनिंग के पश्चात सैनिटाइज्ड बसों के माध्यम से भेजा गया उनके गंतव्य स्थान

– सभी के लिए स्टेशन परिसर में ही फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था की गई थी

– सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें : डीसी

हजारीबाग रोड स्टेशन सरिया में प्रवासियों के स्वागत के लिए मौजूद बगोदर विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेन्द्र कुमार झा.

गिरिडीह : देशव्यापी तालाबंदी को 31 मई तक विस्तारित किया गया है। पूर्णत तालाबंदी के दौरान झारखंड राज्य के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों/व्यक्तियों को वापस लाने की प्रक्रिया राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 25 मई को बांद्रा, महाराष्ट्र से विशेष ट्रेन के माध्यम से झारखंड के विभिन्न जिलों के 1938 प्रवासी श्रमिक एवं अन्य व्यक्तियों का आगमन बगोदर सरिया, हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा सभी श्रमिकों का भव्य स्वागत किया गया तथा सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गई। स्वागत करने के लिए बगोदर विधायक विनोद सिंह, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र कुमार झा स्टेशन पर मौजूद थे। जिला प्रशासन के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए सभी श्रमिकों को ट्रेन से उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधित अन्य सभी प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके पश्चात उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक जाने हेतु अलग-अलग जिलों के सैनिटाइज्ड बसों में बैठाकर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।

झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के मजदूर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे : प्रवासी मजदूरों में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 1938 प्रवासी मजदूर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिनमें से गिरिडीह 500, पलामू 43, कोडरमा 177, गढ़वा 21, दुमका 29, लातेहार 28, चतरा 136, पूर्वी सिंहभूम 135, रांची 123, धनबाद 32, पाकुड़ 27, सिमडेगा 51, हजारीबाग 246, गोड्डा 23, वेस्ट सिंहभूम 36, गुमला 32, सरायकेला खरसावां 04, साहिबगंज 69, बोकारो 83, देवघर 43, हटिया 26, बालूमठ 18, जामताड़ा 17, हड़िया 13, हेसेलकुटी 11, गिरिया 8, मिंडा 7, रामगढ़ 1 श्रमिक शामिल हैं।

चिकित्सकों की टीम के साथ दंडाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई : उपायुक्त के निर्देशानुसार बांद्रा महाराष्ट्र से आने वाले 1938 प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा हेतु स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सा कर्मी के साथ साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्टेशन परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किया गया है। ताकि श्रमिकों को किसी भी तरह के कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन परिसर में किया गया है पुख्ता इंतजाम : उपायुक्त ने कहा कि श्रमिकों के आगमन को लेकर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज्ड किया गया था। तथा सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जगह-जगह बैरिकेडिंग कर गोल घेरा का निर्माण कराया गया था। जिससे कि सामाजिक दूरी का अनुपालन कराया जा सके। इसके अलावा सुरक्षित व्यवस्था व विधि व्यवस्था का संधारण हेतु स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम के साथ साथ दंडाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी की तैनाती पूर्व से की गई थी।

– श्रमिकों के स्वागत के पश्चात स्वास्थ्य जांच के उपरांत सैनिटाइज्ड बस के माध्यम से भेजा गया उनके गंतव्य स्थान : 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी श्रमिकों के लिए फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था स्टेशन परिसर में ही की गई थी। सभी प्रवासी मजदूरों को भोजन का पैकेट एवं पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया था। तत्पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सैनिटाइज्ड बसों में बैठाकर सभी श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी पर जीत हासिल करने हेतु सबसे आवश्यक है सामाजिक दूरी का अनुपालन करना। इसके साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करना। उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग कर एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन कर कोरोना जैसी महामारी पर जीत हासिल किया जा सकता है। घर में रहे तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करें।

– इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्टेशन मास्टर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर, अंचलाधिकारी, बगोदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया, अंचलाधिकारी, सरिया एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

5 मई से जिले के अब तक 59,430 मजदूर/श्रमिक आ चुके हैं

आज 25 मई को गिरिडीह जिले के 949 श्रमिकों को विभिन्न राज्यों और जिलों से बस एवं ट्रेन के माध्यम से उनके गृह जिला लाया गया। बाहर से आने वाले श्रमिक सूरत, गुजरात, तेलंगना, हैदराबाद, मैंगलुरू, पलामू एवं अन्य स्थानों से थें। बाहर के राज्यों से आने वालो में आज 949 लोग तथा दिनांक 5 मई से अभी तक गिरिडीह जिला के 59,430 लोग आ चुके हैं। जिला प्रशासन के द्वारा सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी श्रमिकों को सकुशल गृह जिला लाया गया। गृह जिला आने के पश्चात सभी श्रमिकों के चेहरे पर एक अलग उत्साह देखने को मिला। श्रमिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन को शुक्रिया अदा किया। स्वास्थ्य जांच उपरांत सभी को उनके गंतव्य स्थान भेजा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *