आप झारखण्ड राज्य के बहुमुल्य रत्न हैं: द्रौपदी मुर्मू

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 23 फरवरी को कोल्हान विश्वविद्यालय एवं विनोबा-भावे विश्वविद्यालयों के टॉपरों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि आप झारखंड राज्य के बहुमुल्य रत्न और अपने-अपने विश्वविद्यालय के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।
राज्यपाल ने कहा राजभवन में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं अधिकारियों के साथ उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर करने हेतु बैठकों में विचार-विमर्श किया जाता है। परन्तु मैं विश्वविद्यालय टॉपरों को बुलाकर उनके सुझाव के साथ समस्याओं को भी जानना चाहती हूँ। राज्यपाल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर जिस क्षेत्र में जाएँ अपना काम ईमानदारी और सच्चाई के साथ करें। आपको जो भी ज्ञान मिला है उसका उपयोग समाज के उत्थान में लगाये। विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सके। जनजातीय भाषा विभाग की आधारभूत संरचना में वृद्धि के साथ उनकी लिपि का विकास किया जायेगा प्राथमिक स्तर पर जन-जातीय भाषाओं में शिक्षा मिले ताकि बच्चों में अपनी भाषा के प्रति गहरा लगाव हो।
राज्यपाल ने कहा कि टॉपरों को एक वर्ष तक पढ़ाने का मौका विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाता है, जिससे उनको सम्मान के साथ अनुभव भी प्राप्त होता है। उन्हें मानदेय 5000ध्. दिया जाता था जिसे अब उसे 15ए000ध्. किया जायेगा। सभी विश्वविद्यालयों, पुस्तकालयों के लिए किताबों और लेबोरेटरी के लिए समान क्रय करने हेतु सभी विश्वविद्यालय अपने टॉपरों को समिति में शामिल करें।
छात्रों द्वारा सामाजशास्त्र में स्नातकत्तोतर की पढ़ाई जमशेदपुर में शुरू करने एवं विनोबा-भावे विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर संगीत की पढ़ाई शुरू करने की माँग की गई। उर्दू की पुस्तकों का पुस्तकालयों में कमी की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया गया। विनोबा -भावे विश्वविद्यालय में वॉयज हॉस्टल नहीं होने और भूगर्भशास्त्र विषय में शिक्षक की कमी की  ओर भी ध्यान आकृष्ट किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव संतोष कुमार शथपती, राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार आनंद भूषण, राज्यपाल के विशेष कार्य पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति आरपीपी सिंह, बिनोवा-भावे विश्वविद्यालय के गुरप्रीत सिंह, प्रति कुलपति डॉ मनोरंजन कुमार सिन्हा, कोल्हान विश्वविद्यालय तथा विनोबा-भावे के टॉपर छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *