कोविड-19 संभावित खतरे, चुनौतियां एवं उपचार विषय पर वेबिनार

गया कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग में कोविड-19 संभावित खतरे, चुनौतियां एवं उपचार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

ऑनलाइन रिपोर्टिंग रांची से सचिन कुमार

गया (बिहार) :  अर्थशास्त्र विभाग गया कॉलेज, गया की ओर से आज 13 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार (ऑनलाइन सेमिनार) का आयोजन किया गया। “कोविड-19 संभावित खतरे, चुनौतियां एवं उपचार” विषय पर आयोजित वेबिनार का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस वेबिनार कि अध्यक्षता गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने की।
कुलपति ने अपने संबोधन में कविड-19 के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाया जाए। इसके संबंध में विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिया। उन्होंने आर्थिक के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की  और कहा कि आर्थिक उन्नति के लिए केंद्र और राज्य सरकारें के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने ‘कॉपरेटिव फ्रेडलिज्म’ पर जोर दिया। इस महामारी से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य की भूमिका सक्रिय होनी चाहिए। आपसी समन्वय ही भविष्य मे देश को अर्थिक मजबूती प्रदान कर सकता है। प्रवासी मजदूरों पर विशेष ध्यान देना चाहिये। इसके साथ साथ लघु और सुक्ष्म उद्योगों के विकास पर बल देना चाहिये। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आर्थिक विचार को अपनाकर देश को मजबूती प्रदान करना चाहिए। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और उत्पादन का चक्र घूमेगा।

प्रतिभागियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि इस वेबिनार का आयोजन वर्तमान समय की मांग है। वेबिनार के मुख्य वक्ता वीर कुंवर सिंह और नालंदा मुक्त विश्विद्यालय के पूर्व कुलपाति तथा वर्तमान कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य प्रो. तपन कुमार सांडिल्य ने अपने विचार रखे और कहा की 21 वीं शताब्दी में भारत को आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने चाहिए। भविष्य में भारत निर्यात हब हो सकता है।

इसके बाद बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रो. पद्मिनी रवीन्द्रनाथ और डॉ. अनूप कुमार मिश्र ने अपने विचार रखे। इस वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों से 517 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत किया, जिसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार के प्रोफेसर और शोधार्थी शामिल हुए।

इस राष्ट्रीय वेबिनार को होस्ट डॉ. गोपाल जी सिंह और संचालन प्रो. चंद्रिका सोनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के बरसर डॉ. शशि रंजन रस्तोगी ने किया। वेबिनार में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. श्रुति प्रिया और प्रो. आदर्श कुमार गुप्ता, सीनियर छात्र सूरज राउत की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *