गिरिडीह में 20 मार्च को लगेगा कलाकारों का ‘महाकुंभ’
20 मार्च से होगी स्व. जे पी कुशवाहा स्मृति 24वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य एवं स्व. उमा रानी ताह राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता

गिरिडीह : कला संगम के तत्वावधान में गिरिडीह में 20 से 23 मार्च तक होने वाले स्व. जे पी कुशवाहा स्मृति 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य एवं स्व. उमा रानी ताह राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह ने की। बैठक की शुरुआत करते हुए संरक्षक राजेन्द्र बगडिया ने कहा कि रंगमंच के उत्थान के लिए 24 वर्षों से कला संगम का यह जुटान कलाकारों के लिए महाकुंभ साबित होगा।

सचिव सतीश कुन्दन ने कहा कि इस बार 10 राज्यों से 22 नाटकों की मंचन किया जायेगा। 150 शास्त्रीय नृत्य और लोकनृत्य की प्रस्तुत की जाएगी। चार दिनों तक चलने वाले इस कलाकारों के कुंभ में 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। संरक्षक अजय कुमार सिन्हा ने कहा इतने बड़े आयोजन की सफलता के लिए सभी कलाकारों को तन, मन, धन से लग जाना होगा।

कोष संग्रह के लिए कोष कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सचिव सतीश कुन्दन, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, मदन मंजरवे, शिवेन्द्र सिन्हा, अजय शिवानी, कृष्ण कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा को शामिल किया गया।

मुख्य अतिथि के लिए नगर विकास, कला एवं संस्कृति मंत्री, उपायुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी से मिलने के लिए सात सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया, जिसमें पंकज कुमार ताह, सतीश कुन्दन, बिनय बक्शी, मदन मंजरवे, अरित चंद्रा, राजीव रंजन, कृष्ण कुमार सिन्हा का चयन किया गया।

बैठक के दौरान आजीवन सदस्य कृष्णा बगडिया, संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, सह सचिव सुजय गुप्ता, राजीव रंजन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सर्वसम्मति से स्मारिका ‘सर्जना’ निकालने का निर्णय लिया गया तथा सम्पादक मंडल को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी ने सभी से स्मारिका के लिए विज्ञापन दिए जाने की अपील की।

बैठक में उपरोक्त के अलावा सह सचिव मदन मंजरवे, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, संगीत प्रमुख अरित चंद्रा, शिलधर प्रसाद, सह संयोजक राजेश सिन्हा, अजय शिवानी, सिद्धांत रंजन, विकास, आकाश रंजन, शुभम, सुमीत कुमार, क्रांति साहा, रवीश आनंद आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन पंकज ताह ने किया।
