Friday, March 6, 2026
न्यूरो

रॉयल क्लब और फरोग-ए-अदब की कवि गोष्ठी में कविता पर झूमे श्रोता

गिरिडीह : रॉयल क्लब और फरोग-ए-अदब ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सतीश केडिया के सम्मान में 11 अक्टूबर को कवि गोष्ठी की। गोष्ठी में जाने-माने शायरों और कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कविताएं सुनकर श्रोतागण झूमने लगे। एक से बढ़कर एक कविताएं और मुशायरा कवियों ने सुनाए। सभी वाह-वाह कर उठे।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता समीर चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में गुलाम सरवर नवाब उपस्थित थे। अल्हाज अनीस अहमद ने अध्यक्षता की, जबकि सरफराज चंद ने मंच संचालन किया।

नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया का स्वागत करते फरोग-ए-अदब के संस्थापक मुख्तार हुसैनी।

फरोग-ए-अदब के कवियों ने अपनी कविताओं और शायरी के माध्यम से सतीश केडिया को बधाई दी। तसौव्वार वारसी, अल्हाज मशकूर मैकश, राशिद जमील, जावेद हुसैन जावेद, सलीम परवाज, सरफराज चाँद, एकरामुल हक वली, निजामुद्दीन ज़ाहूरी, सद्दाम हुसैन सद्दाम, वसीम अंसारी और मुख्तार हुसैनी ने अपनी प्रस्तुति दी।

सतीश केडिया जी ने फरोग-ए-अदब और रॉयल क्लब का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि समीर चौधरी और विशिष्ट अतिथि गुलाम सरवर नवाब ने भी फरोग-ए-अदब और रॉयल क्लब की सराहना की। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में फरोग ए अदब ही उर्दू की सबसे सक्रिय संस्था है, जो हर मौके पर कार्यक्रम आयोजित करती है।

कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अंत में, फरोग-ए-अदब के संस्थापक मुख्तार हुसैनी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और आने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *