बालाजी डिटेक्टिव फोर्स ने आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की पांच मांगें मानी
कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्किल टेस्ट 2 जुलाई को लिया जाएगा
गिरिडीह : आऊटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी संघ, गिरिडीह ईकाई के बैनर तले सदर अस्पताल एवं 13 ब्लॉक में कार्यरत 700 आऊटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों की सात सूत्री मांगों में से पांच लम्बित मांगों को कंपनी ने मान लिया है।

डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नागेंद्र चंद्रवंशी के सहयोग से कार्य बहिष्कार का नेतृत्व कर रहे कर्मी आफताब आलम ने बताया कि मांगे जो मान लिया गया है, उसमें हर माह ब्लॉक के उपस्थिति विवरण मिलने के पश्चात सात दिनों के अन्दर ससमय वेतन भुगतान किया जाएगा। सभी कर्मियों का पूर्ण विवरणी मिलने के पश्चात ईपीएफ नम्बर एवं ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी। नये कर्मियो का रजिस्ट्रेशन फ्रॉम भरकर एवं सभी कागजात संलग्न कर स्व. अभिप्रमाणित कर कार्यालय में समर्पित करने के पश्चात ईपीएफ, ईएसआई एवं मानदेय का भुगतान किया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्किल टेस्ट 2 जुलाई को लिया जाएगा।

कार्य बहिष्कार में जेएलकेएम नेता नागेन्द्र चंद्रवंशी, गौरव कुमार, अर्जुन पंडित, आफताब आलम, संध्या मंडल, प्रदीप मंडल, टेकनारायण दास, मनमोहन मंडल, श्रीधर महतो, सिकंदर अंसारी, औरंगजेब अली, पवन गोस्वामी, मनीष गोस्वामी, चंदन वर्मा, राहुल कुमार गिरि, संजीव वर्मा, राजीव कुमार चौधरी, जागेश्वर विश्वकर्मा, रंजीत चौधरी, नकुल यादव, पुष्पा लकड़ा, गणेश वर्मा, प्रतिमा कुमारी सिंह, सुबेदा खातून , नायफिल दहंगा, सचिन कुमार, दीपक राय, मेरी टोप्पो, तारिक अनवर, मुख्तार अंसारी, गुलशन राय, मिथिलेश राय, निकिता मिश्रा, प्रिंस कुमार, रूप टुडू इत्यादि एवं प्रखंडों के कर्मी भी शामिल थे।
