भारत विकास परिषद गिरिडीह ने एसआईटी में किया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी : देवेंद्र सिंह
गिरिडीह : भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) के परिसर में गुरुवार को पौधारोपण किया।

पौधारोपण के बाद शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना बहुत जरूरी है और इसके लिए जगह-जगह पर पौधारोपण करना चाहिए। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में आज का पौधारोपण इसी कड़ी का एक कदम है।
शाखा संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय ने कहा कि प्रकृति का बहुत अधिक दोहन हो चुका है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे जरूर लगाएं।
मौके पर शाखा संरक्षक, अध्यक्ष के साथ सचिव राजेंद्र सिंह पंछिया, कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा, सावन कुमार, गुरदीप सिंह, संस्कार प्रभारी नवीन कांत सिंह, सेवा प्रमुख डॉ तारकनाथ देव, सुनील मंथन शर्मा, सरदार भूपेंद्र सिंह आदि ने परिसर में एक-एक पौधों का रोपण किया।
