Friday, March 6, 2026
न्यूज़

सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने पर डीसी ने किया स्टेट टॉपर छात्राओं को पुरस्कृत

— बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ ही बच्चों के अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है: डीसी रामनिवास यादव

गिरिडीह : सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में स्टेट टॉपर रही सर.जे.सी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह की छात्राओं को गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले की होनहार बच्चियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय समेत पूरे जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने सभी होनहार छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ ही बच्चों के अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी बच्चों ने अपने अपने शिक्षकों माता-पिता, स्कूल, समाज तथा समस्त जिले को गौरवान्वित किया है। आप सभी पर हम सबको गर्व है।

इसके अलावा उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और सर.जे.सी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा को भी सम्मानित किया और उन्हें भी बधाई दी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। पुरस्कृत होने वाली छात्राओं में बारहवीं कक्षा की श्रेया पाण्डेय, (आर्ट्स 95.4) 2. लक्ष्मी कुमारी, (आर्ट्स 94.6), 3. प्रज्ञा कुमारी, (आर्ट्स 94.2) तथा दसवीं की छात्र पूर्णिमा कुमारी, 90.2% शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *