वेंकटेश्वर स्पंज एंड आयरन की बंद मिली ईएसपी मशीन, एसडीओ करेंगे शोकॉज
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र का एसडीओ और झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
गिरिडीह : सदर एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते एवं झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धनबाद के क्षेत्रीय पदाधिकारी विवेक कुजूर ने गिरिडीह औद्योगिक क्षेत्र के चतरो में संचालित वेंकटेश्वर स्पंज आयरन एंड आयरन एवं निरंजन मेटेलिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों को वेंकटेश्वर स्पंज एंड आयरन में ईएसपी मशीन बंद मिली। जांच के बाद एसडीओ ने दूरभाष पर बताया कि मशीन बंद पाई गई थी। इसके लिए कंपनी को शोकॉज किया जाएगा।
वेंकटेश्वर स्पंज एंड आयरन फैक्ट्री की जांच कर लौटते एसडीओ और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी।
यहां के बाद निरंजन मेटेलिक का झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी विवेक कुजूर ने निरीक्षण किया। पदाधिकारी निरंजन मेटेलिक से जैसे ही निरीक्षण कर बाहर निकले, ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और प्रदूषण की भयावह स्थिति बताते हुए इस पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। यहां कुजूर ने बताता कि जांच रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी। फैक्ट्री प्रबंधन से आवश्यक कागजात की मांग की गई है।
झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी को प्रदूषण की जानकारी देते ग्रामीण।
ज्ञात हो कि 15 दिसंबर से प्रभावित क्षेत्र की जनता की ओर से प्रदूषण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया था। एसडीओ ने वार्ता कर जल्द निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था। इसी के आलोक में आज निरीक्षण किया गया।
मौके पर आंदोलनकारी विजय विशाल राय, शुभांकर कुमार, विकाश राय, अनुज राय, रणजीत राय, कालेश्वर सोरेन, अरुण साव, प्रमोद रवानी, अजय राय, सुमन राय, अंकित साव, बबलू चंद्रवंशी, शिंकु मरांडी, प्रकाश टूटू, नवीन राय, नितेश राय, गौतम राय, सागर राय, प्रदीप राय, सुनील राय, दीपक सोरेन, नवीन राय सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

