गिरिडीह में पहली बार भव्य ‘किसना डायमंड मैराथन’
गिरिडीह : गिरिडीह शहर में पहली बार किसना डायमंड मैराथन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को सुबह 7 बजे आयोजित होगी, जिसमें 5 किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस मैराथन के विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप 1 डायमंड ज्वेलरी प्रदान की जाएगी। आयोजन में शहर के युवाओं, महिलाओं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से भारत सरकार की ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वस्थ भारत’ पहल के अंतर्गत एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि देश के 100 शहरों में एक साथ इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की प्रबल संभावना है। गिरिडीह का इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शामिल होना शहर के लिए गौरव का विषय है।
आयोजकों ने शहरवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

