Friday, March 6, 2026
झारखंडन्यूज़

भावी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भारत विकास परिषद की बैठक

गिरिडीह : भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा की एक बैठक गुरुवार को गुरुनानक विद्यालय के सभागार में हुई। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय ने किया। बैठक में क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा भारत विकास परिषद के क्रियान्वित एवं निर्धारित कार्यक्रमों के रूपरेखा पर चर्चा की गयी।

बैठक में उपस्थित भारत विकास परिषद के सदस्यगण।

इसके पहले भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद संरक्षक श्री उपाध्याय ने बताया कि भारत विकास परिषद की कई योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिसे गिरिडीह में भी करना है। एनीमिया मुक्ति के लिए इलाज करना है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ लगाना है। भारत को जानो प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवान बनाना है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देना है। सेवा भावना के तहत प्याऊ लगाना है। ठंड में अलाव जलाना है। स्वास्थ्य आपातकाल में मेडिकल की व्यवस्था करनी है।
शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सेवा, संपर्क, पर्यावरण, महिला सहभागिता एवं संस्कार निर्माण के लिए 5-5 सदस्यों का एक समूह बनाया जाएगा, जिन्हें विभिन्न प्रकल्प के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
सचिव राजेंद्र सिंह पूँछिया ने सभी सदस्यों से नए सदस्य बनाने की अपील की एवं भारत विकास परिषद के उद्देशों को पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा, डॉ तारकनाथ देव, नवीन कांत सिंह, अजय शिवानी, अनिल चंद्रवंशी, भूपेंद्र सिंह, कुंवरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुनील मंथन शर्मा, स्वप्ना कुमार, राहुल अग्रवाल, रोहित श्रीवास्तव, सावन कुमार, ब्यूटी कुमारी, झूलन गुप्ता, अमित स्वर्णकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *