Thursday, March 5, 2026
स्पेशल न्यूज़

केडिया बंधु को आगरा में मिला संगीत नक्षत्र सम्मान

गिरिडीह : अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के केपी ऑडिटोरियम में 20 दिसंबर को पंडित रघुनाथ तलेगांवकर फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केन्द्र, आगरा की ओर से आयोजित 61वें निनाद फेस्टिवल में झारखंड रत्न केडिया बंधु पंडित मोरमुकुट केडिया और पंडित मनोज केडिया को संगीत नक्षत्र की उपाधि से विभूषित किया गया। केडिया बंधु को यह सम्मान संगीत साधना एवं लगातार 50 वर्षों से एक साथ सितार और सरोद की जुगलबंदी के लिए दिया गया। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा एवं प्रबंध न्यासी व सचिव प्रतिभा केशव तलेगांवकर मौजूद थे।
पंडित मनोज केडिया संगीत नक्षत्र की उपाधि से विभूषित.
केडिया बंधु को इसके पहले इसी वर्ष जुलाई में भी वियतनाम में भारत-वियतनाम कल्चरल रिलेशन के अंतर्गत एक्सिलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया था। देश-विदेशों में केडिया बंधु को अनेकों अवॉर्ड एवं सम्मान मिला है। इसका सारा श्रेय केडिया बंधु अपने गुरु एवं पिता अंतर्राष्ट्रीय संगीतज्ञ पंडित शंभू दयाल केडिया को देते हैं।
भारत रत्न पंडित रविशंकर एवं उस्ताद अली अकबर खां की सितार-सरोद जुगलबंदी के बाद लगातार 50 वर्षों से देश-विदेश में सितार-सरोद जुगलबंदी बजाने वाले केडिया बंधु पहले कलाकार बन गए हैं।
केडिया बंधु की इस उपलब्धि के लिए गिरिडीह के संगीत प्रेमियों के साथ कला संगम के सचिव सतीश कुंदन, गायक सुनील केडिया, सुनील मंथन शर्मा,  हर्षित केडिया सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *