मूकबधिर व नेत्रहीन विद्यालय में नववर्ष की धूम

— जेआरजीबी के सेवानिवृत्त प्रबंधक अशोक कुमार ने बच्चों के साथ मनाई पिकनिक
— सभी बच्चे-बच्चियों के बीच किया गया स्वेटर का वितरण

गिरिडीह : मूकबधिर व नेत्रहीन विद्यालय अजीडीह के प्रांगण में नववर्ष आगमन के पहले दिन झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक से 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए प्रबंधक अशोक कुमार ने बच्चों के साथ पिकनिक मनाई। साथ ही यहां पढ़ने वाले लगभग 70 बच्चे-बच्चियों के बीच स्वेटर का वितरण किया। विद्यालय में बच्चों की देखभाल एवं खाना बनाने वाली महिलाओं को भी शॉल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जेआरजीबी के रिजनल मैनेजर विजय प्रकाश के आगमन पर नेत्रहीन बच्चियों ने आप आये तो महक उठी गली-गली और आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो.. गाकर स्वागत किया। इसके पहले गायत्री परिवार की पूनम वर्णवाल ने बच्चों से गायत्री मंत्र का पाठ पढ़वाया।


मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने कहा कि यहां आकर काफी अभिभूत हूं और अशोक कुमार जी का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। बच्चों को इसी तरह का प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहना चाहिए। पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद ने कहा कि मानव धर्म अभी भी जिंदा है, जिसका जीता-जागता यह उदाहरण है। गायत्री शक्तिपीठ के गिरिडीह जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि अशोक जी हमेशा सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य करते हैं, जिसकी प्रशंसा जरूर करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ भोजन किया। मौके पर सेवानिवृत्त प्रबंधक अशोक कुमार की पत्नी भारती कुमारी, बेटा रवीश राजा, महेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ मंडल, दिलीप उपाध्याय, सुनील मंथन शर्मा, अंकिता शर्मा, संजय कुमार मंडल, रविंद्र कुमार सिंह, अशोक चौरसिया, सौरभ कुमार, सुधांशू कुमार, मनोज कुमार, प्रशांत कुमार, योगेंद्र कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *