रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने झारखण्ड में सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

रांची सहित समस्त झारखंडवासियों को महानवमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अमर कुमार चौधरी

 

रांची (सचिन कुमार)। रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव- सह- राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के बिहार एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी- सह-भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रो.(डॉ.)अमर कुमार चौधरी ने महानवमी एवं दशहरा पर्व के पावन अवसर पर रांची सहित झारखंड प्रदेश के समस्त नागरिकों को महानवमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने दशहरा के पावन अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मां दुर्गा की कृपा से रांची एवं झारखंड प्रदेश के समस्त नागरिकों के घरों में सुख- समृद्धि, धन्य- धान्य, स्वास्थ्य एवं यश की प्रप्ति हो यही कामना मां दुर्गा से की।

प्रो.(डॉ.) अमर कुमार चौधरी ने इंडियन माइंड से सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में हम सभी को सरकार द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धुलाई इत्यादि नियमों का पालन करते हुए माता रानी की आराधना एवं पूजा अर्चना करनी चाहिए। जिससे कि हम सभी कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकें और इस वैश्विक महामारी से एक दूसरे का भी बचाव कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश *”जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं”* का पालन अवश्य करने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *