Friday, March 6, 2026
एंटरटेनमेंटन्यूज़

सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीनियर में श्याम सुंदर एवं जूनियर में उदिता मिश्रा ने बाजी मारी

स्व. नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

गिरिडीह : कला संगम के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित स्व. नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 का रविवार की देर रात पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।

जूनियर में उदिता मिश्रा और सीनियर में श्याम सुंदर गुप्ता को प्रथम पुरस्कार मिला। सचिव सतीश कुंदन एवं अन्य पदाधिकारीगण।

पुरस्कार कला संगम संरक्षक एवं स्व. नंदकिशोर प्रसाद के पुत्र अजय सिन्हा मंटू, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, सह सचिव मदन मंज़रवे, सह संयोजक सुनील भूषण, आजीवन सदस्य डॉ तारकनाथ देव, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, कार्यालय प्रभारी मनोज मुन्ना, राजा सिन्हा, निर्णायक संगीतज्ञ ओरित चंद्रा, राजीव रंजन, दीवानंद प्रसाद, नयनदीप सिन्हा एवं रविशंकर सिंह ने प्रदान किया।

जूनियर ग्रुप की विजेता उदिता मिश्रा को पुरस्कृत करते संरक्षक अजय सिन्हा मंटू, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, डॉ तारकनाथ देव एवं निर्णायकगण।

सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार श्याम सुंदर गुप्ता, द्वितीय निरंजन पंडित, तृतीय सचिन पंडित, चतुर्थ सृष्टि सिन्हा एवं सांत्वना पुरस्कार रिमझिम रानी, पंकज शर्मा, अखिलेश कुमार, धीरज कुमार सिन्हा, संतोष कुमार दास, चुनमुन राम को दिया गया।

अध्यक्षीय पुरस्कार प्राप्त करती अनन्या प्रसाद।

जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार उदिता मिश्रा, द्वितीय साक्षी रानी, तृतीय माइन मैत्री, चतुर्थ प्रत्यक्षा सुमन एवं सांत्वना पुरस्कार काव्या कुमारी, ज्योतिका पाण्डेय, अंशिका राज, प्राची कुमारी, काजल कुमारी, आद्या कुमारी को दिया गया। अध्यक्षीय पुरस्कार अनन्या प्रसाद, आद्या नारायण, अर्पिता मोदी को मिला।

प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे संरक्षक राजेंद्र बगड़िया के साथ अन्य पदाधिकारीगण।

प्रतियोगिता के दौरान कला संगम के संरक्षक राजेंद्र बगेडिया, सतविंदर सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष सह स्व. नंदकिशोर प्रसाद के पुत्र अंजनी सिन्हा, रोटेरियन विकास सिन्हा, सह सचिव शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, सह संयोजक राजेश सिन्हा, आजीवन सदस्य देवेंद्र सिंह, डॉ तारकनाथ देव, अजय शिवानी, अनिल चंद्रवंशी, रवीश, शुभम, आकाश, इंद्रजीत, सिद्धांत रंजन, क्रांति साहा, शिलधर प्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *