झारखण्ड में 16 मई को मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

रांची : झारखंड में शनिवार 16 मई को दो नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 217 हो गये हैं। नये मरीजों में एक रांची का है जबकि दूसरा गढ़वा का है। रांची का मरीज इटकी का रहनेवाला है। वह महाराष्ट्र से लौटा था और खेलगांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहा था। गढ़वा के कांडी प्रखंड का रहने वाला मरीज पुणे से लौटा था। इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहा खाआ। उसकी उम्र 25 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *