झारखण्ड में 29 मई तक 506 कोरोना पॉजिटिव, 330 प्रवासी

रांची : झारखण्ड राज्य में शुक्रवार 29 मई को 506 कोरोना मरीजों की संख्या पहुंच गई। आज पांच जिलों में कुल 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। जिसमें हजारीबाग में 10, कोडरमा में 2, रामगढ़ में 9, जमशेदपुर में 5 और धनबाद में 4 है। यह आंकड़ा आने के बाद झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या 506 हो गया है।

इसके पहले गुरुवार को राज्य में 476 कोरोना पॉजिटिव के मामले आ चुके हैं। इनमे से 300 कोरोना संक्रमित मरीज प्रवासी हैं जो एक मई के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में लौटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या गढ़वा की है। गढ़वा जिले में अब तक 57 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यहां कुल 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि बाहर से लौटे प्रवासियों में 52 संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। राज्य में गुरुवार को 18 नए संक्रमित मिले। इसमें रांची के दो, धनबाद का एक, गढ़वा के दो, गुमला के तीन, जमशेदपुर के छह और बोकारो के तीन मरीज शामिल हैं।

राज्य में कोरोना से एक और मौत
उधर, राज्य में कोरोना से एक और मौत हो गई। गिरिडीह के जमुआ प्रखंड का वह व्यक्ति इलाज के लिए 26 मई को रांची के मेडिका अस्पताल में आया था। यहां ओपीडी में उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। इसके बाद वह रिम्स में इलाज कराने की बात कहकर निकल गया और रिम्स के बजाय अपने घर लौट गया। वहीं उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 28 मई को मेडिका में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। गिरिडीह का यह मरीज 9 मई को सूरत से लौटा था।

दफनाने के वक्त 32 लोग थे, अब सबकी होगी जांच
गिरिडीह के मृतक को 28 मई को सुबह 10 बजे दफनाया गया। उसमें रिश्तेदार समेत कुल 32 लोग शामिल हुए थे। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही लोग भयभीत हो गए। अब सभी जल्दी से जल्दीअपना  जांच कराना चाहते हैं। उधर, डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि मृतक की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पूरे गांव में धारा 144 लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम गांव पहुंचेगी और पूरे गांव को सील करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *