भौंरा में एक को मारी गोली, दर्जनों वाहन आग के हवाले

झरिया : डस्ट से परेशान एवं पानी छिड़काव की मांग कर रहे चार नंबर भौरा के ग्रामीणों पर देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के आदमियों ने गोलियां बरसाई। 30 वर्षीय संजीत शर्मा को तीन गोली लगी। उसकी स्थिति गंभीर है। जबकि दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कंपनी के एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। डीएसपी के वाहन पर पथराव किया। देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक बहुचर्चित और बाहुबली ठेकेदार एलबी सिंह हैं। कंपनी के वाहनों के चलने के कारण कोयले का धूल उड़ते रहता है। इसके मद्देनजर ग्रामीण सड़क पर पानी छिड़काव की मांग कर रहे थे।
इससे नाराज आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक के इशारे पर कर्मचारियों ने ग्रामीणों पर करीब 20 से 25 चक्र गोली चलाई।इस घटना के बाद भौंरा और आस-पास के क्षेत्रों में तनाव और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस स्थिति का नियंत्रित करने में लगी है।

ग्रामीणों में आक्रोश, एक दर्जन वाहनों में लगाई आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *