महान कार्य रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस विशेष

मनोज कुमार

मनोज कुमार

14 जून को पूरे विश्व में रक्तदान दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य है कि पूरे विश्व में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर रक्त खरीदना नहीं पड़े। रक्तदान मुहिम में रेड क्रॉस के कार्य सराहनीय हैं। ऑस्ट्रेलियाई मूल के महान वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन महोदय ने मानव रक्त में मौजूद अग्गलूटिनिन रक्त कनिकाओं को चार ग्रुप में वर्गीकृत किया था। ये ग्रुप हैं ए, बी, एबी, और ओ। ओ ग्रुप सर्व दाता ग्रुप है जबकि एबी सर्व ग्राही ग्रुप। कार्ल लैंडस्टाईन महोदय की इस खोज से मानव चिकित्सा विज्ञान को बहुत मदद मिली। इस खोज के लिए 1930 ईस्वी में उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया। 14 जून (1868) को कार्ल लैंडस्टाईन के जन्मदिन को उनके सम्मान में रक्तदान दिवस मनाया जाता है।
वैज्ञानिकों के मतानुसार 16 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु वर्ग के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। कारगिल युद्ध के समय सैनिक भाइयों के सम्मान में देश भर में रक्तदान की होड़ लग गई थी। परंतु समाज में अभी और अधिक जागरूकता लानी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरह हमारा उद्देश्य सौ प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान होना चाहिए। किसी भी जरूरत मंद को जरूरत पड़ने पर रक्त खरीदना ना पड़े। आईये हम सब स्वैच्छिक रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाएं। क्योंकि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। सबसे बड़ा यज्ञ है। सबसे महान कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *