झारखण्ड में कोरोना की कुल संख्या 780 के पार, 546 मरीज प्रवासी

राँची : राज्य के कुल 782 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों में 546 मरीज प्रवासी हैं जो एक मई के बाद झारखंड में दूसरे अन्य राज्यों से लौटे हैं। कोरोवायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 782 है। इनमें राजधानी रांची के 140, गढ़वा के 62, बोकारो के 24, पलामू के 25, हजारीबाग के 83, धनबाद के 70, गिरिडीह के 21, सिमडेगा के 24, देवघर के 5, जामताड़ा के 2, दुमका के 4, कोडरमा के 46, गोड्‌डा के 1, पूर्वी सिंहभूम के 135, पश्चिमी सिंहभूम के 16, लातेहार के 13, रामगढ़ के 49, गुमला के 23, लोहरदगा के 5, सरायकेला के 19, चतरा के 1, खूंटी के 5, पाकुड़ के 5, साहेबगंज के 3 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।

सिमडेगा के नए संक्रमितों में छह पुरुष और दो महिलाएं हैं। 5 मरीज कुरडेग के और तीन बानो प्रखंड के हैं। बोकारो में मिला नया मरीज गोमिया का रहने वाला है। इसके अलावा पलामू में छह, रामगढ़ में पांच, लातेहार में तीन, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला से एक-एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

3 जून 2020 को राज्य में 55 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले रोज बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को 55 नए संक्रमित मिले। इनमें सबसे अधिक 14 मरीज सरायकेला से, फिर 13 जमशेदपुर और सिमडेगा से 8 मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों में ज्यादातर प्रवासी हैं, जो विभिन्न राज्यों से पहुंचे हैं। रांची में कोरोना ने एक और नए इलाके में इंट्री की है। कोकर में पहली बार मिला संक्रमित भाभानगर का रहनेवाला युवक 29 साल का है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है। वह 26 मई को रांची आया था और होम क्वारेंटाइन था। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना के मामले 782 हो गए हैं।

क्रमित डॉक्टरों से मिले थे रिम्स के निदेशक, 6 को जांच के लिए देंगे सैंपल
रिम्स की दो महिला डॉक्टर 2 जून को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। रिम्स निदेशक डॉक्टर डीके सिंह के मुताबिक, दोनों डॉक्टर सोमवार को उनके कार्यालय में आवेदन पर हस्ताक्षर कराने आई थीं। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के 5-6 दिनों के बाद दिखता है। ऐसे में वे 6 जून को अपना सैंपल जांच के लिए देंगे। दूसरी ओर, मंगलवार को ही रिम्स के आर्थो विभाग के डॉ. गोविंद गुप्ता की यूनिट से एक महिला मरीज संक्रमित मिली थी। बुधवार 3 जून को उस वार्ड के सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करके उस वार्ड को सेनिटाइज कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *