अखिलेश वी वारियर बने धनबाद के नए एसपी

झारखण्ड के 35 IPS का तबादला

रांची :  झारखंड सरकार ने मंगलवार (28 अप्रैल) को राज्य के 35 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. रांची, दुमका, हजारीबाग और कोल्हान रेंज के डीआइजी भी बदले गए। धनबाद के नए एसपी अखिलेश वी वारियर बनाये गए हैं। वारियर चतरा में एसपी थे। इसके पहले गिरिडीह में एसपी रहे हैं। तबादलों से संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी गयी है.

कौन कहां गए, सूची देखें।

1. स्पेशल ब्रांच के डीआइजी अखिलेश कुमार झा को रांची रेंज का डीआइजी बनाया गया है. उनके पास पलामू डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार भी होगा.

2. रांची रेंज के डीआइजी एबी होमकर को हजारीबाग रेंज का डीआइजी बनाया गया है.

3. दुमका के डीआइजी राजकुमार लकड़ा अब होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के डीआइजी होंगे.

4. कोल्हान के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी स्थानांतरित करते हुए झारखंड जगुआर का डीआइजी बनाया गया है.

5.  हजारीबाग के डीआइजी पंकज कंबोज अब एसीबी डीआइजी होंगे. पहले उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था.

6. एटीएस एसपी विजयालक्ष्मी को डीआइजी कोटि में प्रोन्नति के साथ कार्मिक डीआइजी के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनके पास अतिरिक्त डीआइजी बजट का भी प्रभार होगा.

7. देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह को प्रोन्नत कर दुमका का डीआइजी बनाया गया है.

8.  पाकुड़ एसपी राजीव रंजन सिंह को भी प्रोन्नति प्रदान करते हुए कोल्हान का डीआइजी बनाया गया है.

9. रांची एसएसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा प्रोन्नति देते हुए रेल डीआइजी बनाया गया है.

10. सीएम सुरक्षा, विशेष शाखा के एसपी सुदर्शन प्रसाद अब डीआइजी सीएम सुरक्षा, विशेष शाखा होंगे.

11. जमशेदपुर के एसपी अनूप बिरथरे अब जैप 9 के कमांडेंट के तौर पर साहिबगंज में पदस्थापित होंगे.

12.  हजारीबाग एसपी मयूर पटेल कन्हैया लाल को जैप 8, पलामू का कमांडेंट बनाया गया है. उनके पास आइआरबी 10, पलामू के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार होगा.

13.  सीआइडी के एसपी सुनील भास्कर को अगले आदेश तक एससीआरबी, रांची काे एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ृ

14. पदमा एसपी एम तमिल वानन को जशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है.

15.  दुमका के एसपी वाइएस रमेश अब गोड्डा के एसपी होंगे.

16. सरायकेला के एसपी कार्तिक एस को स्थानांतरित कर हजारीबाग का एसपी बनाया गया है.

17. गढ़वा एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा अब विशेष शाखा के एसपी के तौर पर रांची में पदस्थ होंगे.

18. गोड्डा एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को स्थानांतरित करते हुए झारखंड जगुआर का एसपी बनाया गया है.

19. पुलिस मुख्यालय में एसपी अभियान के तौर पर पदस्थ मोहम्मद अर्शी अब सरायकेला के एसपी होंगे.

20.  धनबाद एसपी कौशल किशोर अब जेएपीटीसी, पद्मा के एसपी होंगे.

21. लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक अब जैप 3, गोविंदपुर, धनबाद के कमांडेंट होंगे.

22.  चतरा एसपी अखिलेश वी वारियर को धनबाद एसपी बनाया गया है.

23.  सीआइडी के एसपी अंजनी कुमार झा के पास अब आइटीएस के एसपी का अतिरिक्त प्रभार होगा.

24. होमगार्ड व अग्निशमन सेवा के कमांडेंट अंबर लकड़ा को दुमका का एसपी बनाया गया है.

25. एसपी वायरलेस हरिलाल चौहान के पास अब गृह रक्षा वाहिनी व अग्निशमन सेवा का अतिरिक्त प्रभार होगा.

26. आइटीएस की एसपी प्रियंका मीना को स्थानांतरित करते हुए लोहरदगा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

27. साहिबगंज एसपी अमन कुमार अब सीटीसी, मुसाबनी में एसपी होंगे.

28. जेएपीटीसी, पद्मा के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा अब साहिबगंज जिले के एसपी बनाये गये हैं.

29. मणिलाल मंडल को एचपीएसईबी, रांची से स्थानांतरित कर पाकुड़ का एसपी बनाया गया है.

30. स्पेशल ब्रांच, रांची के एसपी आनंद प्रकाश को जमशेदपुर का रेल एसपी बनाया गया है.

31. जमशेदपुर के रेल एसपी एहतेशाम वकारीब अब कोडरमा के एसपी होंगे.

32. एससीआरबी, रांची के एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव को गढ़वा का एसपी बनाया गया है.

33. जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडे अब देवघर के एसपी होंगे.

34. रांची के सिटी एसपी सौरभ को पास अब रांची ग्रामीण के एसपी का अतिरिक्त प्रभार होगा.

35. रांची के ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा को स्थानांतरित करते हुए चतरा एसपी बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *