Wednesday, October 21, 2026
झारखंडन्यूज़स्पेशल न्यूज़

कला संगम के कलाकारों ने उत्तर प्रदेश में लहराया परचम

— नाटक भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर को मिला सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब
— कला संगम के निर्देशक के साथ दस कलाकार भी पुरस्कृत

गिरिडीह : उत्तर प्रदेश के बलिया रंग महोत्सव में ऑल इंडिया ड्रामा कॉम्पीटिशन में कला संगम के नाटक भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर ने परचम लहरा दिया। सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब के साथ कला संगम के कलाकारों ने दस पुरस्कार जीता लिया। क‌ई राज्यों के नाटकों की प्रतियोगिता में भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर प्रथम आया। निर्देशक सतीश कुन्दन प्रथम, बेस्ट चरित्र अभिनेता नीतीश आनन्द प्रथम, बेस्ट सह अभिनेता शुभम कुमार प्रथम, बेस्ट अभिनेता रविश आनंद द्वितीय, बेस्ट अभिनेत्री दिव्या सहाय द्वितीय, बेस्ट मंच सज्जा शुभम कुमार और आकाश सहाय प्रथम, बेस्ट संगीत इंद्रजीत मिश्रा प्रथम, बेस्ट प्रकाश व्यवस्था आकाश सहाय द्वितीय, बेस्ट मेकअप शुभम कुमार और आकाश सहाय प्रथम, बेस्ट बाल कलाकार सृष्टि गिरी द्वितीय पुरस्कार से नवाजे गए।

नाटक भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर मंचन का दृश्य।

कला संगम के सचिव सह नाटक के निर्देशक सतीश कुंदन ने बताया कि नाटक में इंसान को यथार्थवादी होने को दर्शाता है। लेखक मीरा कांत एकांकी नाटक के जनक माने जाने वाले साहित्यकार भुवनेश्वर के जीवन पर आधारित यथार्थ वाद पर फोकस किया है कि इंसान आज के भौतिकवादी युग में भुवनेश्वर की जिंदगी नहीं जी सकता है। उसे व्यवस्था के साथ चलना होगा, वरना उसका हस्र बुरा होता है।

नाटक के प्रथम आने पर संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया ने कहा इससे कला संगम का नाटक जगत में एक पहचान स्थापित हुआ है। उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने बेस्ट चरित्र अभिनेता प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। संरक्षक अजय कुमार सिन्हा ने कला संगम का मान बढ़ाने के लिए पुरी टीम को बधाई दी। पंकज कुमार ताह ने कहा हम एक नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। बधाई देने वाले में एआईटीसी के राष्ट्रीय संरक्षक अजय मलकानी, अंतराष्ट्रीय कलाकार पंडित मनोज केडिया, संरक्षक श्रेयांस जैन, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र कुमार सिन्हा, संगीत प्रमुख अरित चंद्र, सह संयोजक सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, राजीव रंजन, सुमित, ऋषि सलूजा, नयनदीप सिन्हा, सुनील लाभ, अजय शिवानी, सिद्धांत रंजन, आकाश, विकास, कविन्द्र, अनिल चंद्रवंशी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *