Thursday, October 22, 2026
कोविड-19

देश में कुल कोविट 19 की संख्या 1 .लाख 65 हजार पार

नई दिल्ली : देश में लॉकडाउन 4.0 को 18 मई को लागू किया गया. उस दिन में देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 96 हजार 169 थी. इसमें से 3 हजार 29 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 36 हजार 823 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके थे. उस दिन कोरोना के 5 हजार 242 नए मामले सामने आए थे.

लॉकडाउन के 4.0   चरण की मियाद दो दिन में पूरी होने वाली है. लॉकडाउन 4.0 के पिछले 12 दिनों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है. अगर पिछले 12 दिनों की बात करें तो कोरोना के 70 हजार नए मामले सामने आए हैं और करीब 1700 लोगों की मौत हो चुकी है.

12 दिन बाद यानी आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार 799 हो गई है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक 4 हजार 706 लोग जान गंवा चुके हैं. राहत की बात है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा का बढ़ा है. अब देश में कुल एक्टिव केस की संख्या करीब 90 हजार है.

हर दिन बढ़ते गए आंकड़े

लॉकडाउन के चौथे चरण में कोरोना के नए मामले हर रोज बढ़ते गए हैं. 18 मई को 5242, 19 मई को 4970, 20 मई को 5611, 21 मई को 5609, 22 मई को 6088, 23 मई को 6654, 24 मई को 6767, 25 मई को 6977, 26 मई को 6537, 27 मई को 6387, 28 मई को 6566 और 29 मई को 7466 नए मामले सामने आए हैं.

हर रोज बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा

कोरोना से मौत का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है. 18 मई को 157, 19 मई को 134, 20 मई को 140 लोगों की मौत हुई थी. 21 मई को 132, 22 मई को 148, 23 मई को 137, 24 मई को 147, 25 मई को 154, 26 मई को 146, 27 मई को 170, 28 मई को 194 और 29 मई को 175 लोग कोरोना से जंग हार गए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *