Thursday, October 22, 2026
कोविड-19

टॉप डॉक्टर्स भी कोरोना की चपेट में

नई दिल्ली : देश में जो लोग अभी भी इस महामारी को हलके में ले रहे वो जान ले दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोरोना हॉस्पिटल लोक नायक जय प्रकाश के मेडिकल डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि राजधानी में डॉक्टरों पर भी कोरोना का संकट मंडरा रहा है. वे एक के बाद एक लगातार इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों के तीन टॉप डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. एलएनजीपी के मेडिकल डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज ऑफ साइंस के डीन और जीटीबी अस्पताल के डायरेक्टर के OSD कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. इस संक्रमण से दिल्ली में मरने वालों की संख्या 398 है. वहीं राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के मृतकों की लिस्ट में पिछले 24 घंटे में 82 नाम जुड़े. इनमें 69 ऐसे केस हैं, जिनको देर से इस लिस्ट में जोड़ा गया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार को 13 लोगों की मौत हुई, जबकि पिछले 34 दिन में बाकी 69 मौतें हुई हैं. इन्हें इस लिस्ट में देर से शामिल किया गया.

दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों के तीन टॉप डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. LNJP मेडिकल डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज ऑफ साइंस के डीन और जीटीबी अस्पताल के डायरेक्टर के OSD कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *