Friday, March 6, 2026
न्यूज़

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष बने छोटेलाल शर्मा

प्रखंड सचिव सहदेव राणा और कोषाध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा निर्वाचित

गिरिडीह : झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज सदर प्रखंड गिरिडीह का चुनाव रविवार को श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर मोहनपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष देवकी राणा की अध्यक्षता में चुनाव प्रभारी प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील भूषण, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा, जिला संरक्षक तुलो राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद राणा, जिला सचिव रामेश्वर शर्मा एवं शिवबालक राणा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू राणा की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव कराया गया तथा अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल शर्मा को प्रमाणपत्र सौंपते चुनाव पदाधिकारीगण।

मोहनपुर के छोटेलाल शर्मा प्रखंड अध्यक्ष, मटरूखा के सहदेव राणा प्रखंड सचिव और पूर्णानगर के अविनाश कुमार विश्वकर्मा प्रखंड कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर सहदेव राणा एवं राहुल कुमार विश्वकर्मा ने नामांकन किया। सहदेव राणा को 59 वोट मिले एवं राहुल कुमार विश्वकर्मा को 22 वोट मिले।

प्रखंड सचिव के पद पर निर्वाचित सहदेव राणा को प्रमाणपत्र सौंपते चुनाव पदाधिकारीगण।

इनके अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर सहदेव राणा, दीपक विश्वकर्मा, अरुण कुमार शर्मा, नरेश शर्मा, विनोद राणा, राजकुमार राणा, संयुक्त सचिव के पद पर टेकलाल राणा, छोटेलाल राणा, राजकुमार राणा, सुनील राणा, भागवत शर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, संगठन सचिव के पद पर पप्पू कुमार शर्मा, अजीत विश्वकर्मा, बबलू राणा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, पप्पू राणा, अजय शर्मा, प्रखंड उप कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा, कार्यालय सचिव मंतोष राणा का मनोनयन किया गया।

नवनिर्वाचित प्रखंड कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार विश्वकर्मा को प्रमाणपत्र सौंपते चुनाव पदाधिकारीगण।

कार्यकारिणी सदस्यों में मिथलेश राणा, अशोक राणा, संदीप राणा, निरंजन राणा, संजय राणा, सुरेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, राहुल कुमार विश्वकर्मा, अजय किशोर शर्मा, राजेंद्र राणा, दिलीप शर्मा, रंजीत राणा, बबलू राणा, अजय शर्मा को शामिल किया गया। अंत में नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया।

नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को शपथ दिलाते प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *