समाहरणालय के तीन कर्मी सेवानिवृत्त, ससम्मान दी गयी विदाई

गिरिडीह : जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर जिला कल्याण कार्यालय के सांख्यिकी सहायक नवल किशोर तुरी, जिला अभिलेखागार के प्रतिलिपिक कामेश्वर विश्वकर्मा व अनुमंडल कार्यालय के अनुसेवक गोवर्धन महतो को ससम्मान विदाई दी गयी। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि गिरिडीह डीटीओ रोहित सिन्हा ने की, जबकि संचालन झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह नयन ने किया।

सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान करते डीटीओ रोहित सिन्हा।

मौके पर डीटीओ सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आपलोग अपने को अलग न समझे, बल्कि आपका सम्मान हमलोगों के बीच हमेशा रहेगा। महामंत्री नयन ने कहा कि जिस तरह से फूल पौधे से टूटकर भी अपनी खुशबू बिखेरता रहता है, वैसे ही आपलोग सेवानिवृत्त होने के बाद भी आसपास के लोगों को अपने अनुभव का लाभ जरूर दें।

मौके पर तीनों को रामायण के अलावा कई पुस्तकें भेंट की गईं।
समारोह में सामान्य शाखा के ओएस अनूप कुमार, डीटीओ ऑफिस के हेड क्लर्क मुक्तेश्वर सिन्हा, जिला अभिलेखागार के सुनील वर्मा सहित समाहरणालय के दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *