45 को साहित्योदय शक्ति सम्मान 2021

राँची : अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय ने महिला दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की 45 नारी शक्तियों को सम्मानित किया। 33 महिलाओं को साहित्योदय शक्ति सम्मान, 8 को अष्टसिद्धि और 3 को नारी शक्ति सम्मान दिया। साहित्योदय चैनल पर देर रात तक चले ऑनलाइन कार्यक्रम में लखनऊ की प्रख्याय कवयित्री डॉ शोभा त्रिपाठी और सँस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने सभी को सम्मान पत्र बांटा। डॉ त्रिपाठी ने नारी शक्ति पर शानदार काव्यपाठ भी क़िया। कार्यक्रम में सुदेष्णा सामन्त, पूनम माहेश्वरी, डॉ सुषमा तिवारी, रंजना वर्मा उन्मुक्त सहित कई रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि साहित्य कला और संस्कृति के विकास को प्रतिबद्ध साहित्योदय पिछले 3 वर्षों से लगातार कार्यक्रम कर रहा है। कोरोना काल मे जब सारे आयोजन ठप्प पड़ गए तो ऑनलाइन आयोजनों की शुरुआत सबसे पहले साहित्योदय ने ही किया और अबतक 2 हजार से अधिक लोगों की प्रस्तुति हो चुकी है। महिला दिवस के मौके पर गत वर्ष भी 33 महिलाओं को शक्ति सम्मान दिया गया था। आगामी 4 अप्रैल को देवघर में बाबा बैद्यनाथ साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हा जिसमें डेढ़ सौ से अधिक रचनाकारो को सम्मानित किया जाएगा।
साहित्योदय शक्ति सम्मान 2021

साहित्योदय शक्ति सम्मान
1. डॉ सुषमा कुमारी, लेखिका, नोयडा
2. विजया भारती, लोकगायिका, दिल्ली
3. मिस रीटा, अभिनेत्री, शिमला
4. खुशबू बरनवाल, कवयित्री राँची
5. शालिनी वर्मा, कतर
6. विनीता श्रीवास्तव, जबलपुर
7. नैंसी सहाय, IAS, राँची
8. चाँदनी दी, नोयडा(समाजसेवा)
9. डॉ श्वेता सिन्हा, अमेरिका
10. डॉ शिप्रा शिल्पी, जर्मनी
11. अर्चना पांडा, कैलिफोर्निया
12. प्राची रंधावा, कनाडा
13. ललिता मिश्रा, अबूधाबी
14. सविता तिवारी, मॉरीशस
15. मधु चौरसिया, इंग्लैड
16. डॉ तृप्ति, रूस
17.पद्मावती कँवर, अबूधाबी
18. श्वेता सिंह उमा, मॉस्को
19. सीमा सिन्हा, मुम्बई
20. मीरा नायर, त्रिवेंद्रम
21. राजश्री राज, राँची
22. सुजाता प्रिय समृद्धि, राँची
23. रंजना वर्मा उन्मुक्त, राँची
24. सुदेष्णा सामन्त, हैदराबाद
25. आरती श्रीवास्तव विपुला, जमशेदपुर
26. साधना मिश्रा विंध्य, लखनऊ
27. डॉ रजनी शर्मा चँदा, राँची
28. अनामिका गुप्ता, गया
29. अर्चना पाठक, बिलासपुर
30. रश्मिलता मिश्रा, बिलासपुर
31. डॉ शोभा त्रिपाठी, लखनऊ
32. देवी, गायिका, दिल्ली
33. डॉ ममता वार्ष्णेय, अलीगढ़
*साहित्योदय अष्टसिद्धि सम्मान*
1. मोनी विजय, कतर
2. पुष्पा सहाय, राँची
3. पूनम माहेश्वरी, दिल्ली
4. किशोरी भूषण, गिरिडीह
5. गीता चौबे गूँज, राँची
6. ज्योत्स्ना झा, गोड्डा
7. मुनमुन ढाली, राँची
8. डॉ सुधा सिन्हा, पटना।

नारी शक्ति सम्मान
1.सारिका फलोर, नैरोबी केन्या
2. कंचन शर्मा, मणिपुर
3. सोनाली सेन, मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *