सारथी सोसायटी ने कराया बदडीहा में टीकाकरण

— कोविड जांच में गांव वालों ने किया सहयोग

गिरिडीह : सारथी सोसायटी की ओर से  कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे सत्र में बदडीहा मध्य विद्यालय में 15 जून को टीकाकरण का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में मुख्य रूप से अकदोनी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासी और मध्य विद्यालय, बदडीहा के प्राचार्य  दीपक कुमार और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संस्थान के तरफ से  पूजा शर्मा और अमित कुमार जायसवाल उपस्थित थे।


*मुखिया सुनीता देवी* ने खुद टीकाकरण करवाकर लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया और कहा कि टीका पूर्णतः सुरक्षित है, और सभी को बेझिझक अपने कदम केंद्र की तरफ बढ़ाने के लिए संदेश दिया।  *संस्थान की पूजा शर्मा* ने भी अपने मित्रों और आस पास के लोगों को आगे आने और भ्रांतियों से निकलने और केंद्र आने के लिए प्रेरित किया। *प्राचार्य श्री दीपक कुमार* ने भी बदडीहा क्षेत्र के लोगों को आगे आने और अन्य समाजसेवियों को प्रचार में मदद करने के लिए प्रेरित किया।
*अफवाहों और विभिन्न अवधारणाओं के विपरीत आज कुल 88 लोगों ने अपना पहला डोज लेना सुनिश्चित किया*। अभी तक कोई भी अप्रिय सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
आज के इस कैंप में JSLPS गिरिडीह के तरफ से *RTPCR और ट्रूनैट* की भी जांच शामिल की गई, जिसमें RTPCR के द्वारा 66 और ट्रूनेट में 50 लोगों का कोविड जांच की गई। इसमें शिप्रा देवी, पूनम कुमारी, गीता चौधरी, ललिता देवी, पिंटू कुमार इत्यादि का मुख्य रुप से सहयोग प्राप्त हुआ।
आज के इस कार्यक्रम में बदडीहा के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जान-पहचान के सभी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का कार्य किया।  इसमें मुख्य रूप से सोनाली कुमारी, गौतम कुमार यादव, सौरभ कुमार, हर्षित राज, आशीष विश्वकर्मा, अनुज विश्वकर्मा, रितिक विश्वकर्मा और वर्षकार और अन्य लोगों का सहयोग शामिल रहा।
टीका की उपलब्धता के आधार पर आगे भी शिविर जारी रहेगा।  कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया गया।  *प्रथम सत्र में 170 लोगों ने ताराटांड़, गांडेय में अपना टीकाकरण करवाया था!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *