झारखंड में रंगमंच को समृद्ध करने के लिए करेंगे कार्यशाला : सैकत

ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल और कला संगम की दस दिवसीय नाटक, नृत्य कार्यशाला शुरू

एआईटीसी की बैठक को संबोधित करते संरक्षक राजेन्द्र बगेड़िया।

गिरिडीह : ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को ईश्वर स्मृति भवन में हुई। बैठक में काउंसिल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रसिद्ध रंगकर्मी व फिल्म निर्माता सैकत चटोपाध्याय ने कहा झारखंड की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है, परन्तु रंगमंच बहुत पिछड़ा हुआ है। इसे समृद्ध करने के लिए नवंबर माह में फिल्म और नाटक कार्यशाला विभिन्न नगरों में की जाएगी। सरकार ने कलाकारों को मिलने वाला रेलवे कन्सेशन बंद कर दिया है। सीनियर सिटीजंस को भी रियायत बंद कर दिया गया है। इसे पुनः बहाल करने के लिए 5 सितंबर को झारखंड के हर ज़िले में सत्याग्रह किया जायेगा। कलाकारों का स्वास्थ्य तथा जीवन बीमा किया जाएगा।


बैठक के बाद शाम चार बजे दस दिवसीय आवासीय नाटक और नृत्य कार्यशाला का उद्घाटन ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र बगेडिया, कला संगम के संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, आर के महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ अनुज कुमार, कला संगम के सचिव सतीश कुन्दन, एआईटीसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, मो निजाम, सरसी चंद्र ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जविलत कर किया। श्री बगेडिया ने कहा कि कला संगम इस वर्ष अपनी स्थापना के साठवां वर्ष मना रहा है। इसलिए हम कलाकारों को विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। हिन्दी रंगमंच को समृद्ध करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देकर तैयार कर रहे हैं। अजय कुमार सिन्हा ने कहा 25 से 28 अगस्त तक 3 बजे से ईश्वर स्मृति भवन में लड़कियों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए नाटक की बारिकियों को मो. निजाम और वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने समझाया। श्री कुन्दन ने कहा अभिनय, निर्देशन के साथ तीन दिवसीय नृत्य कार्यशाला में हम विभिन्न प्रकार के नृत्य का प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किया जाएगा।
बैठक में टाटा से छवि दास, राजेन्द्र प्रसाद, सरसी चंद्र, श्रुति चंद्रा, संजय चंद्रा, टाटा से बबन शुक्ला, श्याम कुमार, रामचंद्र मार्डी, दुमका से मुकेश कुमार सिन्हा, बोकारो से बबलू तथा कला संगम के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, अरित चंन्द्रा, सुजय गुप्ता, मनोज कुमार मुन्ना, रविश आनन्द, विकास रंजन, शुभम कुमार, नयनदीप सिन्हा, कविन्द्र भट्टाचार्य, उत्तम चक्रवर्ती, मदन मंजर्वे, महेश अमन तथा 30 प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। मंच संचालन संध्या मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *