मोहनपुर अखाड़ा में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन, मिला सम्मान

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के अखाड़ा में रामनवमी पूजा के मौके पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बिनोद राणा, उपाध्यक्ष मंतोष राणा, सचिव दिनेश राणा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष राणा, सचिव भुवनेश्वर राणा आदि ने प्रदान किया।

शाह टोला में मोहनपुर और अंबाडीह अखाड़ा का स्वागत करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

सम्मान ईशा, प्रियंका, नैनी, मिष्टी, रिशु, राजकुमार सिंह, जितेंद्र राणा, राजा राणा, छोटेलाल राणा, अभिजीत, रामचंद्र रजक, मोनू, रिंकू बच्चा ग्रुप, बिनोद शर्मा, मंतोष राणा, आनंद तुरी, घनश्याम पंडित, चंद्रदेव राणा, अनिकेत, संतोष, रामेश्वर, विक्रम, धर्मेंद्र, कुंदन, भुवनेश्वर, विक्की, चुन्नू तुरी, गोवर्धन, बीजू राणा, गुड्डू तुरी, मेघन तुरी को दिया गया।

अखाड़ा में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले को किया सम्मानित।

इसके पहले हनुमान मंदिर से अखाड़ा जुलूस निकलकर शाह टोला पहुंचा। यहां अंबाडीह के जुलूस के साथ मिलन हुआ और लोगों ने खेल का प्रदर्शन किया।
शाह टोला के लोगों ने अखाड़ा जुलूस का स्वागत किया। पदाधिकारियों को मो. सिराज अंसारी, हसनैन अली, सिकंदर, इम्तियाज, दानिश, आसिफ ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

लड़कों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया। सभी को मिला सम्मान।

जुलूस में शांति समिति के रामेश्वर शर्मा, प्रयाग राणा छोटू, कंचन राणा, संतोष कुमार राणा, सुनील शर्मा के अलावा छोटेलाल शर्मा, कैलाश राणा, चिरंचीवी पंडित, चंद्रदेव राणा, आर सी पंडित, गौतम कुमार राणा, धर्मेंद्र राणा, हिमांशु, सुनील, पंकज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *