Friday, March 6, 2026
झारखंडन्यूज़

डीसी से मिला कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, कला भवन बनाने पर हुई चर्चा

गिरिडीह : कला संगम गिरिडीह के सचिव सतीश कुंदन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नए उपायुक्त राम निवास यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सचिव सतीश कुंदन के साथ सह सचिव सुजय गुप्ता, संगीत प्रभारी अरित चंद्रा, गजल गायक राजीव रंजन, रोटरियन डॉ तारकनाथ देव, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, आजीवन सदस्य गोपाल दास भदानी आदि शामिल थे।

उपायुक्त रामनिवास यादव से बातचीत करते कला संगम के प्रतिनिधिमंडल।

मुलाकात के दौरान उपायुक्त सह संरक्षक को स्मारिका सर्जना के साथ एक पत्र सौंपा गया, जिसमें गिरिडीह शहर में कला भवन बनाने की दिशा आवश्यक कार्यवाई की मांग की गई। पत्र में बताया गया है कि गिरिडीह में सांस्कृतिक गतिविधियों को मंच प्रदान करने के लिए सरकार से कला भवन बनाने की मांग की गई थी। संस्कृति मंत्रालय की ओर से उपायुक्त के माध्यम से स्थल चयन का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त ने भी गिरिडीह अंचल अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। पत्र में बताया गया कि बस स्टैंड के पास जेएमएम कार्यालय के पीछे जमीन है, उसे ही प्रस्तावित किए जाने से कला भवन बनने की दिशा में अच्छा कदम होगा। उपायुक्त ने भी उक्त बातों पर अमल करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *