भारत विकास परिषद ने भी लगाया योग शिविर
गिरिडीह : भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगा शिविर लगाया। शिविर में गिरिडीह डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीओ श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह पूँछिया, कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा, नवीन कांत सिंह, सावन कुमार, रोहित श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, सहित अन्य कई सदस्य शामिल थे।शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि योग से रोग भागते हैं। योग करो निरोग रहो। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह योग दिवस लोगों के योग के लिए प्रेरित करता है।
