Friday, March 6, 2026
न्यूज़

योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं : डीसी रामनिवास यादव

● 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के टाउनहॉल में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत वरीय अधिकारियों व अन्य कर्मियों ने योगासन किया

● योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलित बनाया जाता है:- उपायुक्त रामनिवास यादव

● अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत एक ही समय में जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय समेत अन्य सभी कार्यालयों में योगाभ्यास किया गया

गिरिडीह : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर आज नगर भवन में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए समेत जिले के वरीय पदाधिकारी व अन्य कर्मियों ने योगाभ्यास किया गया। इस दौरान जिला आयुष समिति द्वारा योग के पूरे आसान को योगाभ्यास के माध्यम से पूरा किया गया। मौके पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समस्त जिलेवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग बहुत जरूरी है। सभी को नियमित रूप से समय निकाल कर योग करना चाहिए। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए” रखा गया है। आगे उपायुक्त ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलित बनाया जाता है। योग करने से शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। स्वस्थ रहने के लिए हमसबों को प्रतिदिन योग अभ्यास करना चाहिए, इससे खुद के शरीर और मन मष्तिष्क स्वस्थ रहता है। योग से मनुष्य के मन, मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा इसे करने से शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। योग करने से हमारी काया निरोग रहती है।

योग करते डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शपथ दिलाई गई कि योग को अपने जीवन में उतारे तथा निरोग रहें। योग करने से शरीर सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक होता है और हमें तमाम बीमारियों से बचाव भी करता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसके अलावा कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत एक ही समय पर जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय समेत अन्य सभी कार्यालयों में योगाभ्यास किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, उप नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक 1/2, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला आयुष कार्यालय के अधिकारी, पतंजलि के अधिकारी/कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *