Friday, March 6, 2026
झारखंडन्यूज़

बालाजी एवं शिवा प्रोटेक्शन कंपनी ने नहीं की वार्ता, जारी रहेगा कार्य बहिष्कार

सात सूत्री मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

गिरिडीह : आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी संघ, गिरिडीह इकाई के बैनर तले सदर अस्पताल गिरिडीह एवं 13 ब्लॉक में कार्यरत 700 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया है। सदर अस्पताल परिसर में बैनर लगाकर कार्य बहिष्कार पर बैठे कर्मियों ने वेतन कटौती बंद करो, बालाजी एवं शिवा प्रोटेक्शन कंपनी मुर्दाबाद जैसे नारे लिखे तख्ती का भी प्रदर्शन कर रहे थे।
कार्य बहिष्कार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कर्मी आफताब आलम ने बताया कि कार्य बहिष्कार का पहला दिन काफी सफल रहा। कंपनी की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की गई। इसलिए कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

कर्मियों की सात सूत्री मांगें

कर्मियों के सात सूत्री मांगों में जिन कर्मियों का अप्रैल और मई का बायोमेट्रिक के नाम पर काटा गया मानदेय राशि पूरा देने, EPF और ESI में कंपनी द्वारा की जा रही गड़बड़ी पर जांच और जिनका EPF और ESI कार्ड नहीं बना उसका जल्द से जल्द बना कर देने, प्रत्येक माह का सैलरी स्लिप देने एवं ससमय वेतन देने, 2023, 2024, 2025 का बोनस देने, सभी टेक्निकल डिग्रीधारी कर्मियों को कुशल की श्रेणी में शामिल करके कुशल का वेतन देने, जिन कंप्यूटर ऑपरेटरों को डिमोशन किया गया है, उनको बिना शर्तों के पुनः कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर बहाल करने, सुपरवाइजर गौरव कुमार से सवाल करने पर हटाने ओर ट्रांसफर करने की जो धमकी दी जाती है, उसपर संज्ञान लेने की मांग शामिल है।

पूर्ण कार्य बहिष्कार में शामिल कुछ लोगों के नाम

कार्य बहिष्कार में जेएलकेएम पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है। पार्टी के नागेंद्र चन्द्रवंशी, अर्जुन पंडित, रंजन कुमार, विकास झारखंडी, नीतीश राय, मिहिर चन्द्रवंशी, सुभाष चौधरी, हर्षित भदानी के साथ आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों में आफताब आलम, मिंकल कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, नागेंद्र मिश्रा, ऋषभ कुमार, चंदन वर्मा, सुनील यादव, राहुल कुमार गिरी, देवनंदन दास, सिकंदर अंसारी, नकुल यादव, अजय यादव, तारिक़ अनवर, सिकन्दर अंसारी, उज्जवल कुमार, चन्दन कुमार, फूलकुमारी, मोनिका हांसदा, प्रतिमा कुमारी सिंह सहित अन्य कर्मी भी शामिल थे।
13 प्रखंडों में भी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *