Friday, March 6, 2026
झारखंडन्यूज़

शिक्षा से ही आपका जीवन बेहतर होगा : मंत्री सुदिव्य कुमार

प्रभात खबर सम्मान समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक के टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ सम्मानित छात्र- छात्राएं।

गिरिडीह : या तो पूरी होंगी नींदें या पूरे होंगे सपने, या रूठेंगी ये दुनिया या खुश होंगे तुम्हारे माता-पिता। जैसे ही यह कथन झारखंड के नगर विकास, उच्च शिक्षा, खेल-कूद एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को छात्र-छात्राओं से खचाखच भरे नगर भवन में कहा, पूरा भवन तालियों से गूंज उठा। मौका था प्रभात खबर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का। मंत्री श्री सोनू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही आपका जीवन बेहतर हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में हमारा गिरिडीह जिला नाम करेगा। गिरिडीह में सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी तीन साल में कार्यरत होंगी। इंजीनियरिंग कॉलेज भी तीन साल में पूरे हो जाएंगे। बच्चियों की पढ़ाई बेहतर करने का प्रयास हो रहा है। गिरिडीह बस स्टैंड के पास डिजिटल कैफे सहित डिजिटल लाइब्रेरी भी विद्यार्थीयों के लिए लाभदायक साबित होगी।
इसके पहले प्रभात खबर धनबाद के संपादक जीवेश रंजन सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर करने के कई टिप्स दिए।

उसके बाद मंत्री श्री सोनू के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, प्रभात खबर धनबाद के संपादक जीवेश रंजन सिंह, धनबाद यूनिट मैनेजर अनूप सरकार, सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा, सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जोरावर सिंह सलूजा, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अनुज कुमार, एक्सिलेंस गर्ल्स हाई स्कूल गिरिडीह के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा ने सीबीएसई, आईसीएसई और जैक के टॉपर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद को सम्मानित करते प्रभात खबर धनबाद के यूनिट मैनेजर अनूप सरकार और गिरिडीह के ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा।

इसी मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अनुज कुमार, किरण पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजीव रंजन, बोस पब्लिक स्कूल के आशुतोष तिवारी सहित अन्य कई प्रतिष्ठित शख्सियत को सम्मानित किया गया।

गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अनुज कुमार को सम्मानित करते प्रभात खबर धनबाद के स्थानीय संपादक जीवेश रंजन सिंह और पत्रकार राकेश सिन्हा।

मंच संचालन मंच संचालन गिरिडीह ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा एवं ब्रांड मैनेजर सविता गुप्ता ने किया। विज्ञापन मैनेजर अजय सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर किरण पब्लिक स्कूल के राजीव रंजन, बोस पब्लिक स्कूल के आशुतोष तिवारी के साथ गोल, मेंटोर एड्यूसर्व, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, मानव रचना, 99 ग्रुप, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, आकाश इंस्टीट्यूट, आईसीएफएआई के प्रतिनिधि, प्रभात खबर के पत्रकार अविनाश सिन्हा, सूरज सिन्हा, बिनोद शर्मा, विष्णु स्वर्णकार, शमशुल अंसारी, आरिफ अंसारी, श्रवण कुमार, अशोक शर्मा, दीपक सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।

किरण पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजीव रंजन और बॉस पब्लिक स्कूल के आशुतोष तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *