भारत विकास परिषद के बाल संस्कार शिविर में सिखाया गया योगासन, प्राणायाम
गिरिडीह : भारत विकास परिषद, गिरिडीह शाखा की ओर से शुक्रवार को श्री गुरुनानक विद्यालय में दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।

पहले दिन बच्चों में भारतीय संस्कृति की अलख जगाने के लिए योग, प्रणायाम मंत्र, गायत्री मंत्र का हिन्दी अनुवाद एवं परिवार सम्मान के बारे में बताया गया। प्रथम दिवस का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम के साथ हुआ। संस्कार प्रभारी नवीनकांत सिंह ने बालक- बालिकाओं को योग की आरंभिक शिक्षा देते हुए कई योगासन करवाया।
शिविर में संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह पूँछिया, कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा, अजय कुमार, अनिल चंद्रवंशी, भूपेंद्र सिंह, कुंवरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, स्वप्ना कुमार, राहुल अग्रवाल, रोहित श्रीवास्तव, सावन कुमार, ब्यूटी कुमारी, नितेश नंदन, प्रमोद कुमार एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
